फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Bihar By election results 2018, Gorakhpur,Phulpur, Jehanabad, Araria, Bhabhua

By Election 2018: यूपी को पसंद बुआ-भतीजे का साथ, बिहार ने फिर लगाई लालू पर मुहर

Wed, 14 Mar 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Mar 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
UP Bihar By election results 2018, Gorakhpur,Phulpur, Jehanabad, Araria, Bhabhua

उपचुनाव 2018 के सभी नतीजे आ चुके हैं। यूपी की दो लोकसभा सीटों के साथ बिहार की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। यूपी की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर चुनावी दांव लगा था तो वहीं बिहार के अररिया लोकसभा के साथ-साथ जहानाबाद और भभुआ विधानसभा का भी चुनाव संपन्न हो गया। 

विज्ञापन


यूपी और बिहार की कुल तीनों लोकसभा सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। बिहार की दोनों विधानसभा सीटों की बात करें तो भाजपा सिर्फ अपनी एक सीट भभुआ ही बचा पाई। फूलपुर में सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल ने बीजेपी के कौशलेंद्र पटेल को 59613 वोटों से हरा दिया। फूलपुर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट थी। वहीं गोरखपुर में भी बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को हार पचानी पड़ी। यहां सपा के प्रवीण निषाद ने जीत दर्ज की, गोरखपुर में बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ल को 21,881 वोटों से हार झेलनी पड़ी है। 
विज्ञापन


अररिया लोकसभा सीट पर राजद ने अपना कब्जा जमाया। यहां राजद के उम्मीदवार सरफराज आलम ने बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप सिंह को 61788 वोटों से हरा दिया। वहीं बात करें बिहार की दोनों विधानसभा सीटों की तो जहानाबाद में लोगों ने लालू की पार्टी पर ही अपनी मुहर लगाई। यहां जहानाबाद विधानसभा सीट पर लालू के उम्मीदवार कृष्ण मोहन जीते। उनकी इस जीत से ये साफ हो गया कि जनता ने JDU का BJP के साथ आना पूरी तरह नकार दिया और कभी RJD के साथ रहने वाले JDU के प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा। जहानाबाद से JDU के अभिराम शर्मा RJD के कृष्ण मोहन से 36,035 वोटों से पिछड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रिंकी रानी पांडे जीतीं। यहां दूसरे नंबर पर कांग्रेस के शंभू सिंह पटेल रहे। रिंकी रानी ने शंभू सिंह को 15,490 वोटों से हराया। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिहार में अररिया लोकसभा सीट पर RJD की जीत ने ये साबित कर दिया है कि लोग अभी भी लालू की पार्टी RJD पर भरोसा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed