यूपी ATS की ताबड़तोड़ कार्रवाई, टेरर फंडिंग के आरोप में 10 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को टेरर फंडिंग के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से यूपी एटीएस ने आरोपियों को अलग-अलग शहरों से धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से संबंध हैं और सभी टेरर फंडिंग में शामिल हैं।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों में टेरर फंडिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद यूपी एटीएस ने लखनऊ, गोरखपुर और प्रतापगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश के रीवा में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की।
रीवा से जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सीधे संबंध बताए जा रहे हैं। आरोप है कि आईएसआई से जुड़ा यह शख्स फर्जी पहचान दस्तावेज का इस्तेमाल कर नकली बैंक अकाउंट के जरिए टेरर फंडिंग को अंजाम देता था।
पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Madhya Pradesh: In a joint operation, MP Police and UP police arrested a person from Rewa district's Semaria for working for ISI. He is accused of transferring money by opening fake bank accounts using fake identification documents. Case registered under relevant sections of IPC. pic.twitter.com/tntdNBeM2A
— ANI (@ANI) March 25, 2018