फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unwillingly Mulayam's name on Amar Singh'sTongue

न चाहते हुए भी अमर सिंह की जुबां पर आ जाता है मुलायम का नाम

Mon, 18 Dec 2017 04:47 AM IST
शशिधर पाठक / नई दिल्ली
शशिधर पाठक / नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
unwillingly Mulayam's name on Amar Singh'sTongue
अमर सिंह, मुलायम सिंह
राजनीति क्या जीवन के हर दौर में खट्टा-मीठा चलता रहता है। कुछ शख्सियतें जीवन में आती हैं और एक तस्वीर दिल के झरोखे में बना जाती हैं। फिर कितनी भी नाराजगी क्यों न हो, प्रेम बात बे बात झलक जाता है। कुछ ऐसा ही रिश्ता समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और कभी उनके सिपहसालार रहे अमर सिंह का है। अमर सिंह पूरी इच्छा शक्ति क्यों न पाल लें, लेकिन उनकी जुबां से मुलायम सिंह यादव उतरते ही नहीं।
विज्ञापन


संसद के शीतकालीन सत्र में पहले दिन जैसे ही परिसर में अमर सिंह दाखिल हुए उनपर नजर चली गई। थोड़ी देर बाद अमर सिंह सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद लौटे उनके ईर्द-गिर्द कुछ मीडिया कर्मी आ गए। किसी की निगाह कपड़ों के शौकीन अमर सिंह की वेश भूषा पर थी तो कोई राजनीति पर चर्चा के सवाल कर रहा था। अचानक अमर को लेने के लिए महिन्द्रा की गाड़ी आई।
विज्ञापन


पढ़ें- ...तो मुलायम ने शुरू कर दी 2019 की तैयारी, पहली ही मीटिंग में सपा को किया एकजुट
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह महिन्द्रा पर, मुलायम मर्सिडीज पर

unwillingly Mulayam's name on Amar Singh'sTongue
amar singh - फोटो : अमर उजाला
अमर सिंह गाड़ियों के भी शौकीन हैं। मर्सिडीज, वेंटले, बीएमडब्ल्यू जैसी लक्जरी गाड़ियां अमर सिंह के साथ रहती रही हैं। लोगों ने अमर सिंह के महिन्द्रा की एसयूवी पर बैठने पर सवाल दागा। हर शब्द को तोलने में माहिर अमर सिंह मुस्कराए। कुछ देर चुप रहे। फिर एक तंज आया। क्या दिन आ गए हैं आपके, अब आप महिन्द्रा पर। इस बार हल्के-फुल्के अंदाज में आया यह शब्द अमर सिंह को बोलने पर मजबूर कर गया। अपने अंदाज में मुस्कराए। व्यंग भरे चेहरे की भाव-भंगिमा लिए कटाक्ष किया। बोले हां, क्या दिन आ गए हैं मैं महिन्द्रा पर और मुलायम सिंह यादव तो मर्सिडीज पर चल रहे हैं।

कभी गहरी छनती थी

एक जमाना था। अमर सिंह बोलते थे और उसे मुलायम सिंह की आवाज माना जाता था। लंबे समय तक का साथ रहा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2007 के बाद दूरी बढ़नी शुरू हुई। कुछ समय बाद अमर सिंह समाजवादी पार्टी से बाहर कर दिए गए। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद फिर नजदीकी बढ़ने लगी। कुछ समय बाद अमर सिंह तमाम नेताओं के विरोध के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल किए गए। 

2017 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले फिर पार्टी से निकाल दिए गए। दोनों बार समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव के साथ समीकरण के तल्ख रहने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। इस बार उनके ऊपर मुलायम सिंह यादव के परिवार को तोड़ने का भी आरोप लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed