{"_id":"66daf9554995885e0a02a41c","slug":"unseating-shinde-government-more-important-for-mva-than-discussing-cm-face-says-nana-patole-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'महा विकास अघाड़ी के लिए शिंदे सरकार को हटाना महत्वपूर्ण काम', विधानसभा चुनाव पर बोले नाना पटोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'महा विकास अघाड़ी के लिए शिंदे सरकार को हटाना महत्वपूर्ण काम', विधानसभा चुनाव पर बोले नाना पटोले
Fri, 06 Sep 2024 06:16 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:16 PM IST
सार
पटोले ने कांग्रेस द्वारा खुद को एमवीए में बड़े भाई के रूप में पेश करने की कोशिश की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर सब कुछ होगा।
विज्ञापन
नाना पटोले
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए महत्वपूर्ण काम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को सत्ता से हटाना है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सभी वर्गों में वर्तमान राज्य सरकार को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। वे कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहते हैं।
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "हम महाराष्ट्र की विचारधारा की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री का पद हासिल करना नहीं, बल्कि शिंदे सरकार को सत्ता से बाहर करना है।" उन्होंने आगे कहा, "जनता कांग्रेस को वापस सत्ता में लाना चाहती है। सभी क्षेत्रों में हमारी मौजूदगी है। कांग्रेस महाराष्ट्र के डीएनए में है, भले ही पार्टी ने राज्य में कई उतार-चढ़ाव देखे।" पटोले ने बताया कि गणेश चतुर्थी के बाद सीट बंटवारे पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे की अनुपस्थिति पर बोले नाना पटोले
एक सवार का जवाब देते हुए नान पटोले ने कहा कि सांगली के कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे की अनुपस्थिति पर अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, "यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। कदम के बेटे और कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम ने सभी को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। उद्धव ठाकरे के पहले से कई कार्यक्रम थे, इसमें कोई राजनीति शामिल नहीं है।"
विज्ञापन
भाजपा-शिंदे सरकार पर साधा निशाना
पटोले ने कांग्रेस द्वारा खुद को एमवीए में बड़े भाई के रूप में पेश करने की कोशिश की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर सब कुछ होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "हमारे बीच कोई अंतर नहीं है। यहां कोई बड़ा भाई-छोटा भाई नहीं है। हम साथ में बैठकर तय करेंगे कि कौन किन सीटों से चुनाव लड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा, "भाजपा की गलत रणनीति के कारण कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अधिक सीटें जीतीं।" इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि लोकसभा चुनाव में हारे हुए सीटों पर भी एमवीए गठबंधन जीत हासिल करेगा।
बदलापुर में किंडरगार्टन छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न और सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले पर भी नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन