फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UNSC India said it is necessary to stop terrorism in Afghanistan and its surrounding area

UNSC: भारत ने सुरक्षा परिषद की बैठक में रखा पक्ष, कहा- अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र में आतंकवाद रोकना जरूरी

Fri, 04 Mar 2022 06:03 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 04 Mar 2022 06:03 AM IST
सार

अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बुधवार को हुई बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम की रिपोर्ट के मुताबिक इस क्षेत्र के सभी देश खासतौर से मध्य एशियाई देशों के लिए अफगानिस्तान में पनप रहे आतंकी संगठन बड़ा खतरा हो सकते हैं।

विज्ञापन
UNSC India said it is necessary to stop terrorism in Afghanistan and its surrounding area
टीएस तिरुमूर्ति, यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि - फोटो : ANI

विस्तार

अलकायदा की निरंतर उपस्थिति व इस्लामिक स्टेट खोरासन (आईएसआईएल-के) में बढ़ती भर्ती पर गंभीर चिंता जताते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिर जोर दिया कि अफगानिस्तान या क्षेत्र में किसी और जगह आतंक को पनपने न दिया जाए। भारत का परोक्ष इशारा पाकिस्तान की ओर था।

विज्ञापन


अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बुधवार को हुई बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम की रिपोर्ट के मुताबिक इस क्षेत्र के सभी देश खासतौर से मध्य एशियाई देशों के लिए अफगानिस्तान में पनप रहे आतंकी संगठन बड़ा खतरा हो सकते हैं।
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा, यह सुनिश्चित किया जाए कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिह्नित आतंकी संगठनों को अफगानी जमीन पर पनपने नहीं दिया जाए। तालिबान ने खुद वादा किया है कि वह अफगानिस्तान में आतंक को पनाह नहीं देगा। 1267 संकल्प के अंतर्गत आने वाले आतंकियों को क्षेत्र में सक्रिय होने से रोकने की ठोस प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने भेजी गेहूं की दूसरी खेप...
मानवीय सहायता के तौर पर भारत ने अफगानिस्तान के लिए गेहूं की 2000 मीट्रिक टन की दूसरी वाया पाकिस्तान खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि 2000 टन गेहूं लेकर काफिला अमृतसर के अटारी बॉर्डर से जलालाबाद रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed