फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unprofessional chinese army used sticks clubs with barbed wires and stones in face off near pangong

चीनी सैनिकों के पैंगोंग त्सो झील के पास डंडे और पत्थर लेकर खड़े होने से बढ़ा तनाव

Tue, 26 May 2020 02:32 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 26 May 2020 02:32 PM IST
सार

  • चीनी सैनिक पैंगोंग त्सो झील के पास कांटेदार तार, पत्थर लेकर खड़े हैं
  • दोनों देशों के जवानों के बीच हुई झड़प में चीनी सैनिकों ने किया दुर्व्यवहार

विज्ञापन
unprofessional chinese army used sticks clubs with barbed wires and stones in face off near pangong
एलएसी पर चीन-भारतीय सेना के जवान - फोटो : ani

विस्तार

लद्दाख सीमा पर चीनी सेना के रवैये पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ वह भारत को शांति की नसीहत दे रहा है दूसरी तरफ उसकी सेना आक्रामक रुख अपनाए हुए है। चीनी सैनिकों को लद्दाख के पूर्वीय इलाके में पैगोंग त्सो झील के पास डंडे, कांटेदार तार और पत्थरों को हाथ में लिए खड़ा देखा गया। चीनी सेना उस इलाके के समीप खड़े भारतीय सेना के जवानों को लक्ष्य बनाने की कोशिश में है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


चीन की सेना का व्यवहार पाकिस्तान के पत्थरबाजों की तरह हो गया है जो कश्मीर घाटी में भारतीय जवानों पर पत्थर और लाठी बरसाते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीन की सेना पैंगोंग त्सो झील के पास भारतीय सैनिकों का सामना करने के लिए हाथों में लाठी, डंडे, कांटेदार तार और पत्थर लेकर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक फैली एलएसी के पास खड़े चीनी और भारतीय सैनिक दोनों के पास राइफलें होती हैं, लेकिन 1967 से सीमा पर एक भी गोली नहीं चली है। क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना दोनों सेनाओं का लक्ष्य होता है।


सूत्रों की मानें तो हाल ही में दोनों सेनाओं का एक दूसरे से सामना करने के दौरान चीन की सेना ने घनघोर दबंगई दिखाई। चीनी सेना के पास ज्यादा संख्याबल होने की वजह से उन्होंने भारतीय सेना को चारों ओर से घेर लिया।

चीन के इस व्यवहार के जवाब में भारतीय सेना ने कभी भी चीन की सेना को इलाके से बाहर निकालने के लिए इस तरह के हथकंडे नहीं अपनाए। पांच-छह मई को हाल ही में हुए फेस-ऑफ में चीन की सेना ने पांच हजार से ज्यादा सैनिकों की एलएसी में तैनाती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed