फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unpolluted, speedy justice still a distant dream: CJI

निष्पक्ष और जल्द न्याय दिलाना अभी दूर का सपना : मुख्य न्यायाधीश

Sun, 21 Aug 2016 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 21 Aug 2016 04:42 AM IST
विज्ञापन
Unpolluted, speedy justice still a distant dream: CJI
चीफ जस्टिस जीएस ठाकुर
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि मौजूदा स्थिति में निष्पक्ष और तीव्र न्याय दिलाना अभी दूर का सपना है। उन्होंने माना कि लोकतंत्र के तीसरे और मजबूत स्तंभ न्यायपालिका के सामने आज भी न्याय दिलाने को लेकर कई बड़ी चुनौतियां हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारा देश विकास के मोर्चे पर उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है, उसी तरह न्याय दिलाने वाली प्रणाली का विकसित होना जरूरी है लेकिन सामाजिक एवं आर्थिक असमानता वाले इस समाज में संवैधानिक उद्देश्यों को पूरा करना आसान नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि अदालत में पहुंचने से पहले मामलों को मध्यस्थता के जरिये सुलझाने का प्रयास होना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ठाकुर शनिवार को यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के तीन स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के सामने कई चुनौतियां हैं। आर्थिक विकास को यदि अलग रखें तो देश में साफ  पेयजल, न्यूनतम स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और बेरोजगारी की समस्या गंभीर बनी हुई है। सरकारी क्षेत्र में रोजगार कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश प्रगति के दौर से गुजर रहा है, न्यायपालिका को इसके मुताबिक ढालना होगा

Unpolluted, speedy justice still a distant dream: CJI
चीफ जस्टिस जीएस ठाकुर - फोटो : getty
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के सामने लोगों को न्याय दिलाने में अलग तरह की चुनौतियां हैं। देश उल्लेखनीय प्रगति के दौर से गुजर रहा है, इसलिए न्यायिक व्यवस्था को इसके मुताबिक ढालना होगा। आने वाले वक्त में हमें विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता की प्रक्रिया को महत्व देना होगा, जैसा कि अन्य कई देशों में व्यवस्था है। दीवानी मामलों को आसानी से मध्यस्थता से निपटाया जा सकता है। अन्य देशों की तरह मध्यस्थता की अहम भूमिका हो सकती है। सभी सिविल मामलों के कोर्ट में जाने से पूर्व मध्यस्थता से निपटाना होगा। राज्य सरकारों को एडीआर सेंटर में पूरी तरह से प्रशिक्षित मीडिएटर तैनात करने होंगे।

भूमि सुधार प्रोजेक्ट आज भी अधूरा
सीजेआई ने कहा कि विधायिका के समक्ष आजादी के 70 साल बाद भी बड़ी चुनौती है। टैक्स, बैंकिंग, व्यापार नीति, टेलीकॉम, ढांचागत विकास में निवेश, कारपोरेट और अप्रत्यक्ष करों की नीतियों के साथ आज भारत विश्व के अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। 70 करोड़ स्मार्ट फोन उपभोक्ता, 33.20 करोड़ इंटरनेट यूजर के अलावा देश में आधार कार्ड जैसी सुविधाएं और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं मोबाइल फोन से संभव हो रही हैं। लेकिन इसका एक स्याह पक्ष यह भी है कि 1950 में शुरू किया भूमि सुधार प्रोजेक्ट आज भी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed