फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   unnatural sex accused student suspend from BHU

अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी बीएचयू से निलंबित, कुलपति ने की कार्रवाई

Wed, 31 Aug 2016 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो/वाराणसी Updated Wed, 31 Aug 2016 05:01 AM IST
विज्ञापन
 unnatural sex accused student suspend from BHU
डेमो पिक
 बीएचयू छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। आईएमएस बीएचयू के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में जूनियर लैब असिस्टेंट पद पर तैनात दीपक कुमार के खिलाफ कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने निलंबन की कार्रवाई की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित कमेटी मामले की जांच भी कर रही है। 
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले हिंदी विभाग के छात्र के साथ आईएमएस के पास अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पीड़ित छात्र ने जूनियर लैब असिस्टेंट समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। उधर इस मामले को लेकर तमाम छात्र संगठनों ने छात्र को न्याय दिलाने के नाम पर आंदोलन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय ने बीते शनिवार को घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी थी। जांच निष्पक्ष हो इसलिए विश्वविद्यालय ने आरोपी को निलंबित कर दिया है। सात दिन के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed