फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unmarried woman throws newborn from hospital window, staff saves baby's life

केरल: अविवाहित महिला ने अस्पताल की खिड़की से नवजात को फेंका, कर्मचारियों ने बच्चे की बचाई जान

Tue, 26 May 2026 01:57 PM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, अलाप्पुझा
पीटीआई, अलाप्पुझा Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 26 May 2026 01:57 PM IST
सार

केरल में अविवाहित महिला ने अस्पताल की खिड़की से नवजात को फेंक दिया। रोने की अवाज सुनकर अस्पताल कर्मचारियों ने बच्चे की जान बचाई। 

विज्ञापन
Unmarried woman throws newborn from hospital window, staff saves baby's life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोब स्टॉक

विस्तार

केरल में एक 19 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर स्पताल में पहुंची। लेकिन  उसने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया और कथित तौर पर बच्चें को खिड़की से बाहर फेंक दिया। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।  उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मंगलवार सुबह हरिपाद सरकारी अस्पताल से मिली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Ashok Kharat: धन शोधन केस में अशोक खरात को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बढ़ी दुष्कर्म के आरोपी बाबा की मुश्किलें

विज्ञापन

कर्मचारियों ने रोने का अवाज सुनकर देखा नवजात को 
कथित तौर पर अविवाहित महिला ने बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद उसे शौचालय के बाहर फेंक दिया। बच्चें के रोने की आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात शिशु को एक ऐसे क्षेत्र में देखा, जहां कथित तौर पर आवारा कुत्ते घूम रहे थे, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान चलाया गया। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा दल के समय पर हस्तक्षेप से बच्चे की जान बचाने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक जांच कराने से किया इनकार
डॉक्टर ने बताया कि महिला पेट दर्द के इलाज के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन उसने शारीरिक जांच कराने से इनकार कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि इससे महिला के गर्भवती होने का संदेह पैदा हुआ। निगरानी के दौरान महिला को कई बार शौचालय जाते हुए देखा गया। डॉक्टरों ने बताया कि शौचालय में प्रवेश करने के कुछ ही क्षण बाद उन्हें एक हल्की सी रोने की आवाज सुनाई दी। उन्हें शक हुआ और उन्होंने कर्मचारियों को सूचना दी। तलाशी अभियान के दौरान उन्हें नवजात शिशु मिला। डॉक्टरों ने बताया कि थोड़ी सी भी देरी बच्चे की जान को खतरे में डाल सकती थी।

यह भी पढ़ें-  Sikkim: नाथुला का दौरा-सीमा सुरक्षा पर चर्चा, सिक्किम दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू का ये है कार्यक्रम

बच्चा एक ऐसे इलाके में गिर गया था जहां आवारा कुत्ते मौजूद थे। मां और बच्चे दोनों को अलाप्पुझा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में इलाज करा रहे नवजात शिशु की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed