{"_id":"5d0ced118ebc3e64384bdff6","slug":"unmanned-chopper-of-china-completed-night-drills-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने अपनी ताकत में किया और इजाफा, मानव रहित हेलिकॉप्टर ने रात में पूरा किया ऑपरेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन ने अपनी ताकत में किया और इजाफा, मानव रहित हेलिकॉप्टर ने रात में पूरा किया ऑपरेशन
Fri, 21 Jun 2019 08:28 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 21 Jun 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
मानव रहित हेलिकॉप्टर एवी 500
- फोटो : ग्लोबल टाइम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने एक मानव रहित हेलिकॉप्टर का सफल परीक्षण किया है। चीन की सरकारी मीडिया ने जानकारी दी कि मानव रहित हेलिकॉप्टर एवी 500 ने पहली बार रात में किसी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह परीक्षण दक्षिणी चीन के हैनान प्रांत के समुद्री इलाके में किया गया था। इस सफल परीक्षण के बाद चीन की सेना कई तरह के सैन्य ऑपरेशन्स के लिए सक्षम हो गई है।
विज्ञापन
एवी 500 हेलिकॉप्टर का निर्माण करने वाली कंपनी एविएशन इंडस्ट्री ऑफ चाइना (एवीआईसी) ने कहा कि परीक्षण के दौरान एवी 500 ने तेज हवाओं और उच्च आर्द्रता जैसी समस्याओं का सामना किया। कमपनी के मुताबिक हेलिकॉप्टर 175 किलोग्राम का पेलोड ले जाने की क्षमता रखता है। यह हेलिकॉप्टर लेजर गाइडेड मिसाइल या मशीन गन लेकर 170 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है।
विज्ञापन
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक इस मानव रहित हेलीकॉप्टर का खतरनाक परिस्थितियों में पहली बार रात में परीक्षण किया गया। एक रक्षा विशेषज्ञ का कहना है कि इस ड्रोन हेलिकॉप्टर से चीन अपनी सीमा की निगरानी करने के साथ-साथ हमले और दुश्मनों को खत्म करने के लिए खतरनाक हमले कर सकता है। इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल आतंकरोधी गतिविधियों, आग लगने की स्थिति में और अन्य आपदाओं से निपटने में भी किया जा सकता है।
विज्ञापन