फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unmanned aerial vehicles seen close to India-Pak border: BSF

भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब दिखे यूएवी, तनाव बरकरार

Tue, 04 Oct 2016 11:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Unmanned aerial vehicles seen close to India-Pak border: BSF
भारतीय सेना
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को कहा कि पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान से लगती भारत की पश्चिमी सीमा पर तनाव व्याप्त है और हाल के समय में भारत-पाक सीमा के काफी करीब यूएवी देखे गए हैं। इसके मद्देनजर सीमा पर कड़ी चौकसी रखी जा रही है। सीमा सुरक्षा बल ने बांग्लादेश से लगती देश की पश्चिमी सीमा पर भी सुरक्षा की समीक्षा की है, जिससे कि आतंकवादी बांग्लादेश के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश न कर सकें। 
विज्ञापन


बीएसएफ महानिदेशक केके शर्मा ने मंगलवार को कहा कि देश की पश्चिमी सीमा पर तनाव को देखते हुए सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी सैन्य व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। शर्मा ने कहा कि सीमा पार से गोलीबारी भी हो रही है।
विज्ञापन


भारत की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी पूरी चौकसी बरती जा रही है। बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच अर्द्धवार्षिक बैठक मंगलवार को हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी चौकसी

Unmanned aerial vehicles seen close to India-Pak border: BSF
भारतीय सेना
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए बीएसएफ सुरक्षा के मुद्दे पर बीजीबी से संपर्क बनाए हुए है। शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश की धरती का आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने की कोई नई सूचना नहीं मिली है। हालांकि हालात को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर खास चौकसी बरती रखी जा रही है। 

शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान से लगती सीमा के काफी करीब यूएवी देखे गए हैं। ऐसा हो सकता है कि पाकिस्तान हमारी सुरक्षा तैयारियों की जानकारी हासिल करने की कोशिश में लगा हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल पाकिस्तान की ओर से होने वाली हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है और आतंकियों के किसी भी नापाक इरादों को सफल नहीं होने देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed