फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unlocked with strict rules after 17 June PM Modi can announce after the meeting with Chief Ministers!

17 जून के बाद सख्त नियमों वाला अनलॉक, मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद एलान कर सकते हैं पीएम मोदी!   

Mon, 15 Jun 2020 10:00 PM IST
Rohit Ojha जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 15 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Unlocked with strict rules after 17 June PM Modi can announce after the meeting with Chief Ministers!
pm modi - फोटो : social media

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 जून को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व उपराज्यपालों से बातचीत करेंगे। केंद्र सरकार के उच्चपदस्थ सूत्र बताते हैं कि देश में अनलॉक-1 जैसी स्थिति बरकरार रह सकती है। हालांकि इस बार लोगों को कुछ नए और सख्त प्रावधान देखने को मिलेंगे।पूर्ण लॉकडाउन की संभावना न के बराबर है।

विज्ञापन


जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहां के लिए अलग हिदायतें जारी होंगी। ऐसे राज्यों में ऑड-ईवन जैसी शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाया जा सकता है। मार्केट के लिए भी ऐसे ही नए नियम देखने को मिलेंगे। कोविड-19 टेस्ट का दायरा बढ़ाने और कंटेनमेंट जोन के लिए नए दिशा-निर्देश जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं उपराज्यपालों से बातचीत करेंगे। उसके अगले दिन 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप राज्यपालों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत का कार्यक्रम तय किया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बातचीत में पीएम मोदी, मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों से कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय नई गाइडलाइंस जारी कर सकता है

इस बातचीत से पहले ही लोगों में यह चर्चा शुरु हो गई थी कि 17 जून के बाद देश में लॉकडाउन लग सकता है। सोशल मीडिया पर जब यह मैसेज वायरल हुआ तो केंद्र सरकार ने साफ कर दिया कि अभी ऐसी कोई संभावना नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन जैसे कुछ नहीं हो रहा। कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने लॉकडाउन फिर से लागू किए जाने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि यह सवाल ही नहीं उठता।

 
केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कोरोना को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण और स्वास्थ्य मंत्रालयों की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि अनलॉक-1 को यूं ही आगे बढ़ाया जाए या उसमें सख्ती की जाए। हालांकि केंद्र सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की जिस सलाह पर काम कर रही है, उसके तहत लॉकडाउन होने की संभावना बहुत कम है।


सरकार अनलॉक-1 की मौजूदा शर्तों में जोन और टेस्ट की संख्या के अनुसार बदलाव कर सकती है। गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य, जहां पर कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, यहां के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नई गाइडलाइंस जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed