फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   United Spirits revealing vijay Mallya games to 1225 crore

एक और खुलासा, माल्या ने किया 1,225 करोड़ का खेल

Sun, 10 Jul 2016 09:14 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jul 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
United Spirits revealing vijay Mallya games to 1225 crore

डियाजियो द्वारा नियंत्रित यूनाइटेड स्पिरिट्स ने शनिवार को खुलासा किया कि शराब कारोबारी विजय माल्या ने 1,225.30 करोड़ रुपये के अनुचित लेनदेन और फंडों की हेराफेरी की थी। इसमें विजय माल्या की स्वामित्व वाली अन्य कंपनियां जैसे किंगफिशर एयरलाइंस और उनकी फार्मूला वन टीम भी शामिल थी।

विज्ञापन


बांबे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में यूएसएल ने बताया है कि अतिरिक्त जांच अक्टूबर 2010 से जुलाई 2014 की अवधि के लिए की गई। यद्यपि ऐसा लगता है कि इस अवधि से पहले कुछ लेनदेन की शुरुआत हो चुकी थी।
विज्ञापन


माल्या के यूबी ग्रुप का अधिग्रहण ब्रिटेन की जानी मानी शराब कंपनी डियाजियो ने 2013 में किया था। यह कई अरब डॉलर का सौदा था। डियाजियो ने स्पष्ट किया है कि माल्या के साथ जो सौदा हुआ था, उसके तहत अंदरूनी ‘अतिरिक्त जांच’ के नवीनतम नतीजे के दावों से वह दोषमुक्त नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि नौ हजार करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने के कारण बैंकों ने माल्या को ‘जान बूझ कर डिफॉल्ट करने वाला’ घोषित किया था। यह कर्ज उन्होंने तत्कालीन किंगफिशर एयरलाइंस के लिए लिया था। माल्या ने फरवरी में यूएसएल (यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड) के साथ सेटलमेंट किया जिसमें तय हुआ कि कंपनी छोड़ने के लिए उसे 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा और वह किसी भी ‘व्यक्तिगत जिम्मेदारी’ से दोषमुक्त नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed