फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United nation said India can provide leadership in dealing with drought

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, भारत सूखा से निपटने में नेतृत्व प्रदान कर सकता है

Thu, 24 Jan 2019 04:55 PM IST
अजय सिंह भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Published by: अजय सिंह Updated Thu, 24 Jan 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
United nation said India can provide leadership in dealing with drought
united nation

संयुक्त राष्ट्र उपश मरुस्थलीकरणमन व्यवस्था (यूएनसीसीडी) का कहना है, भारत के पास मरुस्थलीकरण और सूखा जैसी चुनौतियों को उन्नत भू-उपयोग और प्रबंधन के माध्यम से अवसरों में तब्दील करने और इस संबंध में ठोस कार्रवाई की जरुरत महसूस कर रही दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने की प्रचुर संभावना है।

विज्ञापन


यूएनसीसीडी की कार्यकारी सचिव मोनिक बारबुट की यह टिप्पणी तब आयी जब उन्होंने घोषणा की कि भारत मरुस्थलीकरण, भू-क्षरण और सूखे पर अगले वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी करेगा।यह सम्मेलन नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में 7-18 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण उपशमन व्यवस्था से जुड़े 197 देशों के सहभागियों के समक्ष पहली बार अहम नये वैज्ञानिक आंकड़े मौजूद होंगे। उनके सम्मुख 2000 से भू-क्षरण की प्रवृत्तियों पर पर्यवेक्षण आंकड़े उपलब्ध होंगे, जो मरुस्थलीकरण से प्रभावित 169 देशों में से 120 से जुटाये गये हैं। उन्हें अंतरसरकारी जलवायु परिवर्तन पैनल (आईपीसीसी) द्वारा मरुस्थलीकरण और जलवायु परिवर्तन पर तैयारी पहली रिपोर्ट मिलेगी। आईपीसीसी जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक प्राधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारबुट ने कहा, ‘‘भारत उन देशों में एक है जो मरुस्थलीकरण से प्रभावित हैं और अब वह नयी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनमें बार बार सूखा आना, धूल या बालू के तूफान हैं। इस देश के पास इन चुनौतियों को उन्नत भू-उपयोग और प्रबंधन के माध्यम से अवसरों में तब्दील करने तथा ठोस कार्रवाई की जरुरत महसूस कर रही दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने की प्रचुर संभावना है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed