फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   United Airlines flight engine catches fire during takeoff at Chicago airport news in hindi

US: यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के एक इंजन में लगी आग, शिकागो हवाईअड्डे पर रोकनी पड़ी उड़ान, सामने आया VIDEO

Tue, 28 May 2024 09:17 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकागो Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 28 May 2024 09:17 AM IST
सार

यूनाइटेड एयरलाइंस ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। इंजन की समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया। एयरलाइन ने कहा कि वे यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने पर काम कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
United Airlines flight engine catches fire during takeoff at Chicago airport news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

शिकागो के ओ'हारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान को सोमवार, 27 मई को उड़ान रोकनी पड़ी। दरअसल, विमान के एक इंजन में आग लग गई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें विमान के विंग से धुंआ निकलते हुए देखा जा सकता है। यूनाइटेड फ्लाइट 2091 का इंजन उस समय आग की लपटों में घिर गया, जब यह दोपहर के दो बजे सिएटल के लिए उड़ान भरने वाला था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) और यूनाइटेड एयरलाइंस ने अलग-अलग बताया कि यह घटना टैक्सीवे पर घटी, जिसके बाद विमान से 148 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


विमान के अंदर बैठे यात्री ने सुनाई आपबीती
विमान के अंदर बैठे एक यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा। इस दौरान यात्री ने घटना का विवरण भी दिया। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी खिड़की पर कुछ महसूस हुआ। जब मैंने देखा, तब इंजन में आग लगी हुई थी और धुंआ निकल रहा था।" इस घटना को लेकर एफएए को अस्थाई रूप से एयरपोर्ट पर आगमन रोकना पड़ा। दोपहर 2:45 बजे फिर से नियमित परिचालन शुरू हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूनाइटेड एयरलाइंस ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। इंजन की समस्याओं का तुरंत समाधान किया गया। एयरलाइन ने कहा, "हम यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने पर काम कर रहे हैं।"

केवल शिकागो के यात्रियों को ही नहीं बल्कि जेएफके इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्वींस, न्यू यॉर्क में भी यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल, सोमवार को यहां तूफान के कारण परिचालन बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed