फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salons Open in Surat News in Hindi working on appointment basis not entertaining walk ins staff wear ppe kits

Coronavirus Lockdown: सूरत के सैलून में पीपीई किट पहनकर हो रहा काम, बुकिंग करने वालों को ही प्रवेश

Sat, 23 May 2020 08:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 May 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
Salons Open in Surat News in Hindi working on appointment basis not entertaining walk ins staff wear ppe kits
सैलून (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

गुजरात के सूरत में सैलून में सामाजिक दूरी के मानदंडों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। सैलून अन्य आवश्यक सावधानी बरतते हुए ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रहा है जिससे कि कोरोना वायरस के संक्रमण को दूर रखा जा सके। इसके अलावा यहां प्रवेश केवल एडवांस में बुकिंग कराने वालों को ही दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक सैलून है रिफ्लेक्शन यूनिसेक्स सैलून। इसकी क्रिएटिव हेड अवानी सरफ ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'हम सभी मानदंडों का पालन कर रहे हैं। वर्तमान में हम अपॉइंटमेंट के आधार पर काम कर रहे हैं और वॉक इन की इजाजत नहीं दे रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि सैलून के अंदर भीड़ इकट्ठा न हो। हम इस बात को पूरी तरह से सुनिश्चित कर रहे हैं कि ग्राहक सैलून आते और जाते समय अपने हाथों को सैनिटाइज करें।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम सैलून में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। सभी कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहनी रहती है। हर उपयोग के बाद सैलून की कुर्सियों को सैनिटाइज किया जाता है। हम उस किट को स्टरलाइज करते हैं जिसका उपयोग ग्राहक के लिए होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस समय कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन का चौथा चरण लागू है, जो 31 मई तक रहेगा। इस चरण में सरकार ने कुछ छूट दी है और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कुछ व्यवसायों को संचालित करने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed