फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union ministry of social justice and empowerment will issue Helpline number for the elderly people in October

देश के बुजुर्गों का सरकार को आया ख्याल, अगले महीने जारी करेगी हेल्पलाइन नंबर 

Thu, 03 Sep 2020 10:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Sep 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
union ministry of social justice and empowerment will issue Helpline number for the elderly people in October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

केंद्र सरकार को देश के बुजुर्गों का ख्याल आया है। केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्रालय बुजुर्गों की सुविधा के लिए अगले महीने एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने जा रहा है। यह नंबर पूरे देश में एक ही होगा।

विज्ञापन


चाइल्ड हेल्पलाइन की तरह वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी हेल्पलाइन नंबर अक्टूबर में जारी किया जाएगा। मंत्रालय की ओर से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस (एनआईएसडी) को नोडल एजेंसी बनाया जाएगा। इस नंबर के जरिए बुजुर्ग ऑनलाइन सलाह, ओल्ड एज होम में आश्रय, शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना के संबंध में बात कर सकते हैं।
विज्ञापन



इस हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने या सुझाव मांगे जाने के बाद उनकी समस्या का निराकरण संबंधित राज्य सरकार करेगी। इसलिए केंद्रीय मंत्रालय इस मामले में राज्य सरकारों से भी बात करेगा। इस नंबर पर बुजुर्गों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी उनके संबंध में सूचना या शिकायत कर सकता है। देश में 2011 तक 10 करोड़ से अधिक लोगों की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, जो 2030 तक बढ़कर 20 करोड़ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed