फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union MinisterJitendra Singh to lead a joint ministerial delegation of Global Clean Energy Action Forum

Global Energy: ग्लोबल क्लीन एनर्जी फोरम का प्रतिनिधित्व करेंगे केंद्रीय मंत्री, 21से 23 सितंबर तक होगा आयोजित

Mon, 19 Sep 2022 11:52 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 11:52 PM IST
सार

वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा कार्रवाई मंच की बैठक में हिस्सा लेने वाले संयुक्त मंत्री स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
Union MinisterJitendra Singh to lead a joint ministerial delegation of Global Clean Energy Action Forum
Union Minister Jitendra Singh

विस्तार

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह अमेरिका में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा कार्रवाई मंच की बैठक में हिस्सा लेने वाले संयुक्त मंत्री स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह सहित अन्य सदस्य अमेरिका में पेनसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय और मिशन इनोवेशन के संयुक्त आयोजन में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इस बैठक में स्वच्छ ऊर्जा नवाचार और उसे लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 30 से अधिक देशों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, युवा पेशेवर, नागरिक समाज और मंत्रियों सहित स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले दुनिया भर के हजारों लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन

भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा स्वच्छ ऊर्जा समाधान में तेजी लाने के लिए जैव-रिफाइनरियों, टिकाऊ विमानन ईंधन, सामग्री त्वरित मंच, ऊर्जा दक्षता, कार्बन कैप्चर और हाइड्रोजन वैली प्लेटफॉर्म के निर्माण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को उजागर करने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह द्वारा भविष्य में कार्बन उत्सर्जन कम करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने की संभावना है, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा नवाचारों को तेज करके देश के ऊर्जा परिदृश्य को बदलना है

 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed