फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister VK Singh calls New York Times Supari Media over its report on Pegasus

Pegasus: न्यूयॉर्क टाइम्स को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बताया 'सुपारी मीडिया', पेगासस से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर की टिप्पणी

Sat, 29 Jan 2022 04:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 29 Jan 2022 04:23 PM IST
सार

पिछले साल, इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था कि भारत में इस्राइली जासूसी सॉफ्टवेटर पेगासस का इस्तेमाल करके लोगों को निशाना बनाकर उनकी निगरानी की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अक्तूबर में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। 

विज्ञापन
Union minister VK Singh calls New York Times Supari Media over its report on Pegasus
जनरल वीके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने शनिवार को 'दि न्यूयॉर्क टाइम्स' को 'सुपारी मीडिया' की संज्ञा दे डाली। उन्होंने यह बात इसकी एक रिपोर्ट को लेकर कही जिसमें दावा किया गया है कि भारत सरकार ने साल 2017 में इस्राइल के साथ एक सौदे के तहत पेगासस स्पाईवेयर खरीदा था। 

विज्ञापन


अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र दि न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) की इस रिपोर्ट के अनुसार भारत और इस्राइल के बीच परिष्कृत हथियारों और खुफिया उपकरणों के लिए साल 2017 में हुए लगभग दो अरब डॉलर के सौदे के केंद्र में  इस्राइली स्पाईवेयर पेगासस और एक मिसाइल प्रणाली थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'जाने-माने 'सुपारी मीडिया' पर भरोसा नहीं कर सकते'
इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग एवं नागरिक उड्डयन के लिए राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'क्या आप एनवाईटी पर भरोसा कर सकते हैं? वो जाने-माने 'सुपारी मीडिया' हैं।' बता दें कि जनरल वीके सिंह भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख भी रह चुके हैं।

पिछले साल सामने आया था पेगासस जासूसी मामला
पिछले साल भारत समेत कई देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और नेताओं समेत अन्य की जासूसी करने के लिए कुछ सरकारों की ओर से कथित तौर पर इस्राइल के एनएसओ समूह के पेगासस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की बात सामने आई थी। इस पर खूब विवाद भी हुआ था।

'दि बैटल फॉर दि वर्ल्ड्स मोस्ट पावरफुल साइबरवेपन'
'दि न्यूयॉर्क टाइम्स' ने अपनी इस रिपोर्ट को 'दि बैटल फॉर दि वर्ल्ड्स मोस्ट पावरफुल साइबरवेपन' शीर्षक दिया है। इस खबर के अनुसार इस्राइल का एनएसओ समूह लगभग एक दशक से अपने इस जासूसी सॉफ्टवेयर को दुनिया भर में कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों को बेच रहा था।

कांग्रेस ने लगाया केंद्र पर देश को धोखा देने का आरोप
उधर, कांग्रेस ने इस रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार पर देशद्रोह करने और संसद के साथ सुप्रीम कोर्ट को भी धोखा देने का आरोप लगाया। देश के मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि हम आगामी बजट सत्र के दौरान संसद में इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जवाबदेही तय करने की मांग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed