फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister uma bharti on babri masjid demolition supreme court criminal case

SC के फैसले के बाद उमा बोलीं- राम, गंगा के लिए कुछ भी करेंगे

Wed, 19 Apr 2017 05:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 19 Apr 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
Union Minister uma bharti on babri masjid demolition supreme court criminal case
फाइल फोटो

बाबरी मस्जिद केस में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित कई बीजेपी नेताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमे चलाने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते केन्द्रीय मंत्री उमा भारती और विनय कटियार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद विनय कटियार ने कहा कि आपराधिक साजिश से हम सहमत नहीं है, सबकुछ खुला था। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जो कहा वो साजिश है। कटियार ने कहा कि मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-बाबरी के साजिशकर्ता हैं आडवाणी... अब नहीं होगा जज का ट्रांसफर, ये हैं SC के 7 बड़े प्वाइंट
विज्ञापन



वहीं केन्द्रीय मंंत्री उमा भारती ने कहा कि बाबरी विध्वंस कोई साजिश नहीं, बल्कि सबकुछ खुल्लम-खुल्ला था। साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। उमा ने कहा कि कोर्ट में हम लड़ेंगे

ये भी पढ़ें-बाबरी विध्वंस केस : ...तो टूट गया आडवाणी, जोशी का राष्ट्रपति बनने का सपना!
कांग्रेस द्वारा इस्तीफा मांगने के सवाल पर उमा ने कहा कि जब सिख मारे गए थे, तब सोनिया, राजीव गांधी के कमरे में थे, तो क्या माना जाए कि सोनिया भी शामिल थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उमा ने कहा कि मैं आज रात रामलला, हनुमानगढ़ी आभार जताने के लिए अयोध्या जा रही हूं। उन्होंने कहा कि मेरे जैसा व्यक्ति पद से चिपकने वाला नहीं है,कोर्ट भगवान की जगह, मुझे कोई दिक्कत नहीं। मुझे सिर्फ राम मंदिर देखना है। 

इस संबंध में पीएम से चर्चा के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि फैसले के समय कैबिनेट बैठक खत्म हो गई थी। उस समय प्रधानमंत्री से कोई बात नहीं हो पाई। आडवाणी और जोशी से भी कोई बात नहीं हुई। उमा ने कहा कि मैंने तिरंगे के लिए कुर्सी छोड़ दी और मैंने अयोध्या आंदोलन में भागीदारी की है और मुझे उस पर कोई माफी नहीं मांगनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed