फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Sukanta Majumdar On SIR On SIR West Bengal CM Mamta Banerjee

Bengal: 'फर्जी नाम, मृत मतदाता या घुसपैठिए..ममता बनर्जी के वोट बैंक', बंगाल में एसआईआर पर बोले सुकांत मजूमदार

Sat, 18 Oct 2025 01:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Oct 2025 01:30 PM IST
सार

Bengal: केंद्रीय नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में पहले ही कहा है कि वह देशव्यापी मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करेगा। हालांकि कई राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध स्वीकार्य है, पर पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी द्वारा उपयोग किए गए अपमानजनक और धमकी भरे शब्द हैरान करने वाले हैं।

विज्ञापन
Union Minister Sukanta Majumdar On SIR On SIR West Bengal CM Mamta Banerjee
सुकांत मजूमदार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्रीय सुकांत मजूमदार ने शनिवार को कहा कि चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) में पहले ही जिक्र किया है कि वह देशभर में यह प्रक्रिया चलाएंगे। कई राजनीतिक दल और एसआईआर का विरोध कर रहे हैं और हमारे खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में विरोध को अच्छी तरह स्वीकार किया जाता है। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की ओर से इस्तेमाल किए गए अपमानजनक और धमकी भरे शब्द वाकई हैरान करने वाले हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असम में चौथा कैबिनेट विस्तार, बीटीसी चुनाव में भाजपा को हराने वाली पार्टी के नेता को बनाया मंत्री
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, मेरा सवाल यह है कि ममता बनर्जी एसआईआर का इतना जोरदार विरोध क्यों कर रही हैं? इसका मतलब है कि फर्जी नाम, मृत मतदाता या स्थानांतरित मतदाता या घुसपैठिए, ये ममता बनर्जी का वोट बैंक हैं। मजूमदार ने कहा, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व के सभी सांसद, विधायक हमें धमकी दे रहे हैं कि वे खून बहाएंगे। मैं देखना चाहता हूं कि टीएमसी के पास सुकांत मजूमदार के सीने में कितनी गोलियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर की तैयारी जोरों पर 
बंगाल में एसआईआर  की तैयारियां चरम पर हैं। इसी बीच बूथ मैपिंग की प्रक्रिया की आखिरी तारीख 18 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, सात जिलों में बूथ मैपिंग पूरी तरह से 2002 के एसआईआर डाटा से मिलान करके पूरी कर ली गई है।


इन सात जिलों में 100 फीसदी मिलान हो चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाकी जिलों में भी यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। हालांकि अब भी कुछ जिलों में काम बाकी है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बाकी जिलों को निर्देश दिया है कि दीवाली की छुट्टियों से पहले 18 अक्तूबर तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

इसी बीच, पूरे पश्चिम बंगाल में 3.48 करोड़ मतदाताओं के नाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। ये नाम 2002 के एसआईटी डाटा से मिलान के बाद अपडेट किए गए हैं। साल 2025 की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 7.6 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed