फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Shekhawat releases Rs 200 commemorative coin to mark 200 years of Rani Chennamma's Kittur victo

Rani Chennamma: रानी चेन्नम्मा की किट्टूर विजय के 200 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जारी किया 200 रुपये

Sat, 25 Oct 2025 12:53 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:53 AM IST
सार

कित्तूर युद्ध में रानी चेन्नम्मा की विजय के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। यह आयोजन वर्षभर चले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के समापन समारोह के रूप में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

 

विज्ञापन
Union Minister Shekhawat releases Rs 200 commemorative coin to mark 200 years of Rani Chennamma's Kittur victo
रानी चेनम्मा की विजय के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम - फोटो : X-@gssjodhpur

विस्तार

वीरांगना रानी चेन्नम्मा की ऐतिहासिक किट्टूर युद्ध विजय की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार (24 अक्तूबर) को नई दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एक 200 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह सिक्का राष्ट्र को समर्पित किया, जो रानी चेन्नम्मा के साहस, देशभक्ति और अदम्य जज्बे की याद दिलाता है।
विज्ञापन


रानी चेनम्मा की विजय के 200 वर्ष पूरे
आज के कर्नाटक के कित्तूर में रानी चेन्नम्मा ने ऐतिहासिक विजय की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक साल तक चलने वाला राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव, नई दिल्ली में एक भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन वर्षभर चले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के समापन समारोह के रूप में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


रानी चेन्नम्मा का अदम्य साहस आज भी प्रेरणा
इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने निडर रानी की चिरस्थायी विरासत पर विचार किया और इस बात पर जोर दिया कि उनका जीवन भारतीयों को अटूट समर्पण और साहस के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा, "इस प्रेरणादायक अवसर पर हम रानी चेन्नम्मा के असाधारण चरित्र से राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सेवा को नवीनीकृत करने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उनकी वीरता और संघर्ष हमें याद दिलाते हैं कि देश की सेवा में कभी संकोच नहीं करना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किट्टूर की यह वीरांगना आज भी देशवासियों के लिए त्याग, संघर्ष और नारी शक्ति की प्रतीक हैं। अधिकारियों ने बताया कि सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 200 रुपये मूल्य का एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया गया।

साल भर चला स्मरणोत्सव, विरासत ने जुड़ा जनमानस
वहीं केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि साल भर चलने वाले इस स्मरणोत्सव ने पूरे भारत में आयोजित प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, व्याख्यानों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से रानी चेन्नम्मा की विरासत के साथ जनता के जुड़ाव को और गहरा किया है। उन्होंने कहा कि रानी चेन्नम्मा के विद्रोह ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की "नैतिक नींव" रखी और महिलाओं की पीढ़ियों को दृढ़ संकल्प और सहानुभूति के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed