{"_id":"605d0a468ebc3ec4ac068d1a","slug":"union-minister-said-on-torn-jeans-statement-said-politicians-have-no-right-to-speak-on-peoples-dress","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटी जींस बयान: रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी ने भी आपत्ति जताई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फटी जींस बयान: रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी ने भी आपत्ति जताई
Fri, 26 Mar 2021 03:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 26 Mar 2021 03:40 AM IST
सार
- केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, राजनेताओं का काम नीति बनाना और उसे सुनिश्चित करना होता है।
- कुछ चीजें हैं, जो पवित्र हैं और उनमें से एक महिला का अधिकार है, जिनमें वह अपने जीवन को जीना चाहती है और समाज के साथ जुड़ना चाहती है।
विज्ञापन
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : Twitter
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी ने भी आपत्ति जताई है। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बृहस्पतिवार को कहा, राजनेताओं का काम नीति बनाना और उसे सुनिश्चित करना होता है।
विज्ञापन
उन्हें इस बात से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए कि लोग कैसे कपड़े पहनते हैं। ईरानी ने कहा, कुछ चीजें हैं, जो पवित्र हैं और उनमें से एक महिला का अधिकार है, जिनमें वह अपने जीवन को जीना चाहती है और समाज के साथ जुड़ना चाहती है।
विज्ञापन
किसी भी पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर या राजनेता के पास इस बारे में बात करने का कोई हक नहीं है कि लोग कैसे कपड़े पहनते हैं, क्या खाते हैं और वे क्या करते हैं, क्योंकि आखिरकार हमारी सेवा नीति बनाने और कानून का शासन सुनिश्चित करने की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह किसी के पहनावे पर दूसरे की प्रतिक्रिया को सही नहीं मानते। किसी के पहनावे को लेकर हमें पूर्वधारणा नहीं बनानी चाहिए। प्रसाद ने कहा, इस बयान पर रावत माफी मांग चुके हैं इसलिए अब इस पर ज्यादा बात नहीं होनी चाहिए।