फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister said, Congress will have to do Mahamrityunjaya Mantra to save themselves

'खुद को बचाने के लिए कांग्रेस को कराना पड़ेगा महामृत्युंजय मंत्र का जाप'

Thu, 20 Sep 2018 07:07 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Union Minister said, Congress will have to do Mahamrityunjaya Mantra to save themselves

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को अपने को जिंदा रखने के लिए जल्दी ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराना पड़ेगा। जिस तरह पूरे देश में कांग्रेस की लोकप्रियता घट रही है, उस हिसाब से खुद को बचाने के लिए उसके पास यही एकमात्र रास्ता बचा है। भाजपा नेता शेखावत की यह टिप्पणी उन खबरों के बाद आई जिसमें कहा गया है कि राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उन्हें शिवभक्त की तरह पेश किया जा रहा है। इसका आशय निकाला जा रहा है कि कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व को लेकर अगले चुनाव में उतरेगी। 

विज्ञापन


शेखावत ने इन खबरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के बहुसंख्यक वर्ग को हमेशा उपेक्षा की दृष्टि से देखती आई थी। उसने हमेशा एक वर्ग विशेष की तरफ विशेष प्रेम का इजहार किया था। लेकिन अब उसे यह समझ आ रहा है कि देश के बहुसंख्यक समुदाय की उपेक्षा करके वह इस देश में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए उसे इस तरह के 'हथकंडे' अपनाने पड़ रहे हैं। राहुल गांधी इस समय राजस्थान की यात्रा पर हैं। पिछले डेढ़ महीने में वे दूसरी बार राजस्थान गए हैं। यहां इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं जहां उसका मुकाबला भाजपा से है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हाल ही में भगवान शिव के पवित्र तीर्थस्थल कैलाश मानसरोवर की यात्रा की थी। वे इसके पहले भी देश के अनेक मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जाते रहे हैं। कांग्रेस ने राहुल को शिवभक्त और शुद्ध ब्राह्मण बताने की पूरी कोशिश की। कांग्रेस की इस कोशिश को उसके द्वारा हिंदू वर्ग को लुभाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसे पोस्टर लगाए थे, जिनमें राहुल गांधी को शिवलिंग पर जल अर्पित करते हुए दिखाया गया था। अब राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसे पोस्टर लगाए हैं जिनमें उन्हें शिवभक्त बताया गया है। एक पोस्टर में 'महादेव की यही पुकार, अबकी बार, राहुल की सरकार' लिखा गया है। इसे भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का जवाबी दांव माना जा रहा है जो हिंदुत्व की राजनीति करती आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed