फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Rane undergoes angioplasty in Mumbai hospital; health condition normal, says doctor

Narayan Rane: नारायण राणे की हुई लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी, स्वास्थ्य स्थिति सामान्य 

Fri, 27 May 2022 06:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Fri, 27 May 2022 06:47 PM IST
सार

नितेश राणे ने कहा कि उनके पिता की 2009 में एंजियोप्लास्टी हुई थी और वह नियमित जांच के तहत लीलावती में भर्ती हुए थे। उन्हें अगले दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन
Union minister Rane undergoes angioplasty in Mumbai hospital; health condition normal, says doctor
Narayan Rane - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की शुक्रवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई। डॉ. जलील पारकर ने कहा कि राणे को आज यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। हमने धमनी में एक स्टेंट डाला है। राणे की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। विधायक पुत्र नितेश राणे ने कहा कि उनके पिता की 2009 में एंजियोप्लास्टी हुई थी और वह नियमित जांच के तहत लीलावती में भर्ती हुए थे। कंकावली से भाजपा विधायक ने कहा कि मुझे बताया गया है कि उन्हें अगले दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन


राणे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री हैं और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। एंजियोप्लास्टी एक संकुचित या अवरुद्ध धमनी को खोलने के लिए एक गुब्बारा डालने की प्रक्रिया है, जबकि आधुनिक तकनीकों में रक्त के मुक्त प्रवाह के लिए धमनी में एक छोटी तार वाली ट्यूब स्टेंट डाली जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed