फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Rajeev Chandrasekhar reviews the situation in cyclone-affected Chennai

Chennai: केंद्र से लेकर राज्य तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों की हालत को सुधारने में जुटा, PM भी लोगों के साथ खड़े

Sat, 09 Dec 2023 02:50 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 09 Dec 2023 02:50 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में चक्रवात से प्रेरित बाढ़ के बाद की जा रही वर्तमान स्थिति और बहाली कार्यों पर मुख्य सचिव और विभिन्न विभाग सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की।
 

विज्ञापन
Union Minister Rajeev Chandrasekhar reviews the situation in cyclone-affected Chennai
केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को सुधारने में जुटी - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग की तबाही का असर अब भी जारी है। आपदा से प्रभावित लोगों का जीवन सामान्य नहीं हो पाया है। जलभराव की वजह से लोग दूध, पानी जैसी बुनियादी चीजों को तरस रहे हैं। इस बीच, राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक सब अपने-अपने तरीके से हालातों में सुधार लाने के लिए काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इन क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में चक्रवात से प्रेरित बाढ़ के बाद की जा रही वर्तमान स्थिति और बहाली कार्यों पर मुख्य सचिव और विभिन्न विभाग सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

 

जिले के लिए एक हजार करोड़ जारी
वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी आपदा से प्रभावित क्षेत्र में स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के बीच उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां के लोगों की चिंता है। उन्होंने तुरंत जिले के लिए 1,000 करोड़ रुपये जारी किए। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'पीएम ने मुझे यहां आने और प्रशासन से मिलने का भी निर्देश दिया है। वह चेन्नई के साथ खड़े रहेंगे और चक्रवाती घटना से उबरने के लिए यहां के लोगों को हर संभव मदद देंगे।'
 

राहत साम्रगी देने पर खुशी
इसके अलावा, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री देने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि भाजपा कार्यकर्ता राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। चेन्नई के उपनगर मध्य भागों की तुलना में अधिक प्रभावित हैं।' 

तमिलनाडु नगर निगम के मंत्री पर आरोप
उन्होंने कहा कि जो सरकारी अधिकारी और विधायक नहीं कर रहे हैं, वो भाजपा कर रही है। अन्नामलाई ने तमिलनाडु नगर निगम के मंत्री केएन नेहरू पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने बताया था कि चार महीने पहले जल निकासी का 98 फीसदी काम पूरा हो गया था। अब कल बता रहे कि चार दिन पहले केवल 42 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। अगर सरकार झूठ बोलती है, तो आम आदमी किसी भी चीज पर विश्वास कैसे करगी?

चेन्नई में बाढ़ का पानी निकलने में चार दिन क्यों लगे : राजीव चंद्रशेखर
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को सवाल उठाया कि चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में आई बाढ़ का पानी निकलने में आखिर चार दिन का समय क्यों लग गया। साथ ही कहा कि तमिलनाडु सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे राजीव चंद्रशेखर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस तरह लंबे समय तक जलजमाव रहना निश्चित तौर पर गहरी चिंता की बात है। क्योंकि इससे निचले इलाकों में रहने वालों खासकर गरीबों के घरों की स्थिति जर्जर हो सकती है। साथ ही यह लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी हानिकारक है। मुदिचुर और वरदराजपुरम में निरीक्षण के दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने केंद्र की तरफ से हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।


स्टालिन ने की राहत पैकेज की घोषणा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में बाढ़ के बाद जनजीवन पटरी पर लाने के लिए जारी कार्यों की समीक्षा के लिए शनिवार को मुख्य सचिव और विभिन्न विभाग के सचिवों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने चक्रवात राहत पैकेज की घोषणा की, जिसमें 6,000 रुपये की नकद सहायता, बर्बाद फसलों के लिए बढ़ा मुआवजा और अन्य मद में भुगतान शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed