फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Pralhad Joshi says Congress leaders and Ramedh jairam casting aspersions in Rajya Sabha Chairman Venkaiah naidu is a disfavor to truth democracy

प्रह्लाद जोशी का आरोप: राज्यसभा चैयरमैन पर विपक्ष का आक्षेप लगाना सत्य और लोकतंत्र के विपरीत

Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
सार

संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने को लेकर विपक्ष पर सच्चाई और लोकतंत्र के खिलाफ राह अपनाने का आरोप लगाया है। बता दें कि विपक्ष के हंगामे के चलते शीतकालीन सत्र निर्धारित तिथि से एक दिन पहले बुधवार को ही समाप्त हो गया था।

विज्ञापन
Union Minister Pralhad Joshi says Congress leaders and Ramedh jairam casting aspersions in Rajya Sabha Chairman Venkaiah naidu is a disfavor to truth democracy
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : twitter.com/JoshiPralhad

विस्तार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी लगातार हमलावर हैं। शुक्रवार को उन्होंने उच्च सदन में कांग्रेस के मुख्य व्हिप जयराम रमेश और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया कि वो चेयरमैन पर आक्षेप लगाकर 'उल्टी कहानी' गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। संसदीय मामलों के मंत्री जोशी ने कहा कि यह सच्चाई के साथ-साथ लोकतंत्र के भी खिलाफ है। 
विज्ञापन


जोशी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि विपक्ष के कुछ सदस्यों ने लोकतंत्र के मंदिर को सड़कों की लड़ाई जैसा स्थान बना दिया। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष के हंगामे पर चेयरमैन एम वेंकैया नायडू ने दुख व्यक्त किया था और विपक्ष और सरकार दोनों से एक साथ बैठकर विवाद का समाधान ढूंढने के लिए कहा था। लेकिन विपक्ष उल्टा उन्हीं पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


बजट सत्र से निलंबित करने के लिए नाम तो नहीं लिया: जयराम
वहीं, इस आरोप पर जयराम रमेश ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जोशी के बयान में मेरा नाम आगामी बजट सत्र में निलंबन के लिए नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा इसमें विश्वास करता आया हूं कि सम्मान कमाया जाता है, सम्मान की मांग नहीं की जाती है।' राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों को अनुशासनहीनता के आरोप में पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया था, जिसके विरोध में विपक्ष ने जनकर हंगामा काटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़गे पर एक परिवार से दबाव डाले जाने का लगाया था आरोप
इससे पहले गुरुवार को जोशी ने कहा था कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एक परिवार की ओर से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से न चलने देने के लिए डाले जा रहे दबाव में थे। उन्होंने कहा था कि चेयरमैन एम वेंकैया नायडू ने सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध का समाधान ढूंढने के प्रयास किए, लेकिन कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से न चलने देने पर अड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed