फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Pon Radhakrishnan refused to sit on stage because of thin audience

वीडियो: कार्यक्रम में नहीं पहुंचे गांववाले तो केंद्रीय मंत्री ने स्टेज पर बैठने से किया इंकार

Sat, 27 Oct 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची Updated Sat, 27 Oct 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Pon Radhakrishnan refused to sit on stage because of thin audience
पॉन राधाकृष्णन

केंद्रीय वित्त और जहाजरानी राज्यमंत्री पॉन राधाकृष्णन ने एक सरकारी कार्यक्रम में स्टेज पर बैठने से इंकार कर दिया। इस कार्यक्रम को शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केवल कुछ लोग पहुंचे थे जिसकी वजह से मंत्री जी भड़क गए। उन्होंने 45 मिनट तक इंतजार किया और फिर अधिकारियों से कार्यक्रम में और गांववालों को लाने का निर्देश दिया। वह तभी स्टेज पर बैठे जब अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 50 गांववालों को लेकर आए।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करने के लिए आथानूर में आयोजित किया गया था। यह स्थान वेदनारायणम के पास है। गांव में सुबह 11.30 बजे पहुंचने के बाद मंत्री पॉन राधाकृष्णन वेलनेस सेंटर की इमारत के अंदर गए और औपचारिक तौर पर इसका उद्घाटन किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जो सेंटर से 100 फीट की दूरी पर था। जब वह स्थल पर पहुंचे तो मंत्री यह देखकर हैरान रह गए कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केवल कुछ लोग पहुंचे हैं। वहां पर 20 नर्से, 10 डॉक्टर और 5-6 किसान थे। किसान उन्हें एक ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे थे। वह क्षेत्र में हाइड्रोकार्बन एक्सट्रैक्शन प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे। पार्टी के 15 कार्यकर्ता भी मंत्री के साथ थे।
विज्ञापन


राधाकृष्णन इस बात से नाराज थे कि वहां बहुत कम गांववाले आए थे, जिन्हें वेलनेस सेंटर का लाभ मिलना था। इसके बाद अधिकारियों को फटकारा कि उन्होंने किस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा, 'गांववाले कहां हैं? मैं इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों के लिए क्यों भाग लूं?' वह चाहते थे कि आयोजक गांववालों को कार्यक्रम स्थल तक लेकर आएं। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर बैठने से इंकार कर दिया। अधिकारियों ने मंत्री का गुस्सा शांत करने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दिन के 12.30 बजे मंत्री स्टेज पर तब बैठे जब अधिकारी गांव से 50 लोगों को लेकर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed