{"_id":"5f8b60a8f68efa596b6fbcf5","slug":"union-minister-of-state-for-home-affairs-kishan-reddy-says-china-constructing-road-on-the-border-in-leh-we-will-also-build","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह में सीमा पर सड़क बना रहा चीन, हम भी बनाएंगे: किशन रेड्डी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लेह में सीमा पर सड़क बना रहा चीन, हम भी बनाएंगे: किशन रेड्डी
Sun, 18 Oct 2020 02:52 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लेह
एजेंसी, लेह
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि लेह इलाके में सीमा के पास पर चीन सड़क निर्माण कर रहा है। भारत को सीमा पर सड़क क्यों नहीं बनानी चाहिए? हम भी सड़क बनाएंगे। रेड्डी ने शनिवार को लद्दाख में लेह हिल्स काउंसिल चुनाव प्रचार के लिए खारदुंगला दर्रे के पास गांव में सड़क निर्माण में लगे श्रमिकों से बातचीत की।
विज्ञापन
रेड्डी ने कहा कि लेह से नुबरा जाते समय मैंने सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों से बात की, जो 18600 फीट की ऊंचाई पर लगातार बुनियादी ढांचे के निर्माण में लगे हैं। 70 साल में किसी भी सरकार ने सीमा पर सड़क बनाने की कोशिश नहीं की। चीन सीमा पर सड़क निर्माण कर रहा है, हम भी करना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान गृह राज्य मंत्री ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य, रहने की सुविधा, भुगतान व संचार सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। कर्मचारियों ने बताया कि 'हमें यहां कोई परेशानी नहीं है। हमें भारी जैकेट, खाना, स्लीपिंग बैग और प्रतिदिन 350 से 400 रुपये दिए जाते हैं।'
विज्ञापन