{"_id":"617536a43371a12bf92c29bd","slug":"union-minister-nityanand-rai-says-process-of-sanctioning-new-battalions-for-itbp-in-final-stage-for-lac-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी: नई बटालियनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, चीन का सामना करने के लिए होगी तैनाती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटीबीपी: नई बटालियनों को मंजूरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में, चीन का सामना करने के लिए होगी तैनाती
Sun, 24 Oct 2021 04:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 24 Oct 2021 04:21 PM IST
सार
भारत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद के बीच इस सीमा की सुरक्षा जिम्मेदारी उठाने वाले बलों में से एक आईटीबीपी की ताकत जल्द ही बढ़ने वाली है। गृह मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को कहा कि आईटीबीपी को जल्द ही नई बटालियनों की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और चीन के बीच सीमा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की निगरानी के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की नई बटालियनों को अधिकृत करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी सुरक्षा बलों को परिवहन और रसद की मदद मुहैया कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
राय, पर्वतीय युद्ध के लिए प्रशिक्षित आईटीबीपी के 60वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पिछले साल 47 नई सीमा चौकियों और एक दर्जन शिविरों (सीमा पर गश्त करने वाले सैनिकों के लिए ऑपरेशनल बेस) को मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'आईटीबीपी के लिए मैनपावर और बटालियन उपलब्ध कराने के लिए विमर्श अंतिम चरण में है।'
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी को अपनी नई सीमा चौकियों के लिए लगभग आठ हजार कर्मचारियों वाली सात नई बटालियनों की जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार आईटीबीपी की इन नई बटालियन को मुख्य रूप से भारत के पूर्वी हिस्से पर एलएसी के अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में तैनात किया जाएंगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आईटीबीपी की नई बटालियनों को अनुमति देने और पूर्वोत्तर इलाके में एक सेक्टर मुख्यालय के निर्माण को मंजूरी देने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास दो साल से अधिक समय से विचाराधीन है। लेकिन, पिछले साल नई सीमा चौकियों और शिविरों के आयोजन को मंजूरी दिए जाने के साथ, अब इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
राय ने पिछले साल मई-जून के दौरान लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़पों के दौरान अपनी बहादुरी और अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आईटीबीपी की सराहना की। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने संघर्ष के समय में बहादुरी और साहस का बेजोड़ प्रदर्शन करने के लिए आईटीबीपी के 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया।