{"_id":"617ed8b47c53336c6945fb5e","slug":"union-minister-nitin-gadkari-says-cement-and-steel-industries-should-use-green-hydrogen-for-energy-at-moil-event-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी की सलाह: कोयले से दूरी बनाएं सीमेंट और स्टील उद्योग, बिजली के लिए ग्रीन हाइड्रोजन का करें इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गडकरी की सलाह: कोयले से दूरी बनाएं सीमेंट और स्टील उद्योग, बिजली के लिए ग्रीन हाइड्रोजन का करें इस्तेमाल
Sun, 31 Oct 2021 11:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:29 PM IST
सार
नागपुर में स्थित मैंगनीज अयस्क इंडिया लिमिटेड के एक कार्यक्रम में रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्टील और सीमेंट उद्योगों में बिजली के लिए कोयले के स्थान पर अब ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल किए जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने देश में बड़े स्तर पर किए जा रहे विनिवेश की भी वकालत की और इसे देश में 'वित्तीय अनुशासन' की स्थापना के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि अब समय आ गया है कि सीमेंट और स्टील उद्योगों को उत्पादन के लिए बिजली के तौर पर कोयले के स्थान पर ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। गडकरी ने यह बात नागपुर स्थित मैंगनीज ओर (अयस्क) इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) की विभिन्न सुविधाओं के उद्घाटन के मौके पर कही।
विज्ञापन
विनिवेश पर कैबिनेट समिति के सदस्य नितिन गडकरी ने कहा कि अब समय की मांग है कि हमें उन धातु उद्योगों का संचालन करके मूल्यवर्धन (वैल्यू एडिशन) करने पर काम करना चाहिए, जहां खनन उत्पाद के लिए ऊर्जा के तौर पर ग्रीन हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाना होगा और साथ ही साथ उत्पादन भी बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
विनिवेश से देश में तैयार हो रहा है वित्तीय अनुशासन
गडकरी ने बड़े स्तर पर विनिवेश किए जाने का समर्थन किया और इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कारोबार चलाना सरकार का काम नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विनिवेश के जरिए बड़े स्तर पर वित्तीय अनुशासन स्थापित हो रहा है। लाभ में चल रहीं पीएसयू (सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां) को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।
विज्ञापन
अयस्क का आयात घटाएं, देश को आत्मनिर्भर बनाएं
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एमओआईएल की उन घोषणाओं का भी स्वागत किया जो उसने अपने कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन और उनकी अन्य मांगों को लेकर की हैं। उन्होंने एमओआईएल से कहा कि अपने सालाना उत्पादन को बढ़ाएं, साथ ही कहा कि अयस्क का आयात जितना संभव हो सके उतना कम कर दें और भारत को एक आत्मनिर्भर देश बनाएं।