फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Nitin Gadkari launches Surety Bond Insurance for infrastructure projects News in Hindi

Nitin Gadkari: भारत का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस लॉन्च, गडकरी बोले- बैंक गारंटी पर निर्भरता होगी कम

Tue, 20 Dec 2022 09:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Dec 2022 09:26 AM IST
सार

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस जारी किया। यह कदम इन्फ्रा डेवलपर्स की बैंक गारंटी की निर्भरता को कम करेगा।
 

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari launches Surety Bond Insurance for infrastructure projects News in Hindi
नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को देश का पहला श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस जारी किया। यह कदम इन्फ्रा डेवलपर्स की बैंक गारंटी की निर्भरता को कम करेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, भारत पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर है। देश की इस उपलब्धि में इंश्योरेंस की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेज गति से क्रियान्वित किया जाए। श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस से तरलता और क्षमता दोनों की उपलब्धता निश्चित रूप से बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन


गडकरी ने आगे कहा कि हमें विश्वास है कि सड़क नेटवर्क के विस्तार से समृद्धि आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सामाजिक संपर्क बढ़ेगा। श्योरिटी बॉन्ड इंश्योरेंस इस दिशा में सही कदम है। उन्होंने कहा, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने इस महत्वपूर्ण उत्पाद को लॉन्च करके एक बड़ी पहल की है।
विज्ञापन


ठेकेदार और कंपनी को मिलेगी सुरक्षा 
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बताया, यह बॉन्ड बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए एक सुरक्षा व्यवस्था के रूप में कार्य करेगा और कंपनी के साथ ही साथ ठेकेदार का भी बचाव करेगा।  उन्होंने कहा, इंश्योरेंस बॉन्ड कंपनी के लिए एक जोखिम हस्तांतरण उपकरण है और यह उन नुकसानों से बचाता है जो ठेकेदार द्वारा अपने संविदात्मक दायित्व को पूरा करने में विफल होने पर उत्पन्न हो सकते हैं। यह उत्पाद कंपनी को गारंटी का एक अनुबंध देता है कि संविदात्मक शर्तें और अन्य व्यावसायिक सौदे  शर्तों के अनुसार संपन्न होंगे। यदि ठेकेदार अनुबंध की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो कंपनी जमानती बॉन्ड पर दावा कर सकता है और अपने नुकसान की वसूली कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed