फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister nitin gadkari defended yogi adityanath batenge to katenge slogan should unite against enemies

Nitin Gadkari: 'दुश्मनों के खिलाफ एकजुट हों भारतीय', गडकरी ने 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे का किया बचाव

Fri, 15 Nov 2024 01:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 15 Nov 2024 01:35 PM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: नितिन गडकरी ने कहा कि 'हमारी पूजा पद्धति अलग हो सकती हैं, कुछ लोग मंदिर जाते हैं तो कुछ मस्जिद और कुछ गिरिजाघर, लेकिन आखिर में तो हम सब भारतीय हैं।' 

विज्ञापन
union minister nitin gadkari defended yogi adityanath batenge to katenge slogan should unite against enemies
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: नितिन गडकरी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योगी आदित्यनाथ के नारे बटेंगे तो कटेंगे का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस नारे का गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए और देश के दुश्मनों और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। गडकरी ने ये भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में महायुति गठबंधन की सरकार सत्ता में वापसी करेगी। 
विज्ञापन


'नारे का गलत मतबल नहीं निकाला जाना चाहिए'
नितिन गडकरी ने कहा कि 'हमारी पूजा पद्धति अलग हो सकती हैं, कुछ लोग मंदिर जाते हैं तो कुछ मस्जिद और कुछ गिरिजाघर, लेकिन आखिर में तो हम सब भारतीय हैं। हमें बटेंगे तो कटेंगे नारे का गलत मतलब नहीं निकालना चाहिए बल्कि आतंकवाद और देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। सभी भारतीयों को एकजुट होना चाहिए और ये किसी को बांटने के लिए नहीं है, लेकिन दुख की बात है कि लोग इसका गलत मतलब निकाल रहे हैं।' 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के नारे को लेकर नेताओं के अलग-अलग मत
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा के दौरान ये नारा दिया था, जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। कई नेताओं ने योगी आदित्यनाथ के नारे का समर्थन किया है तो कई नेता ऐसे भी हैं, जो योगी के नारे को भड़काऊ और लोगों को बांटने वाला बता रहे हैं। नितिन गडकरी ने आगामी विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया। गडकरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अलग माहौल था, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में शिव सेना और कांग्रेस के विचार मेल नहीं खा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महायुति गठबंधन की तरफ से सीएम पद के चेहरे को लेकर गडकरी ने कहा कि चुनाव एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हो रहे हैं और चुनाव के बाद ये तीनों नेता, पार्टी आलाकमान और चुने हुए प्रतिनिधि नेता का चुनाव करेंगे। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed