फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi says No additional financial burden on Haj pilgrims even after abolition of subsidy news in hindi

Haj Pilgrimage: सब्सिडी के नाम पर वर्षों से की जा रही थी धोखाधड़ी, खत्म करने से हज यात्रियों पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त बोझ, बोले नकवी

Sun, 05 Jun 2022 09:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 05 Jun 2022 09:24 PM IST
सार

नकवी ने कहा कि कुल 79,237 भारतीय मुसलमान इस साल हज के लिए जा रहे हैं। इनमें से 50 फीसदी महिलाएं हैं।

विज्ञापन
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi says No additional financial burden on Haj pilgrims even after abolition of subsidy news in hindi
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रियों के पहले जत्थे के दिल्ली से रवाना होने से पहले रविवार को कहा कि हज सब्सिडी वापस लिए जाने के बाद भी उन पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि सब्सिडी के नाम पर दशकों से 'राजनीतिक छल' चल रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मोदी सरकार की ओर से किए गए अहम सुधारों ने हज की प्रक्रिया को पारदर्शी बना दिया है। पूरी हज प्रक्रिया को शत प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन बनाया गया है। इसमें डिजिटल हेल्थ कार्ड, ई-मसीहा स्वास्थ्य सुविधा और ई-सामान प्री-टैगिंग सुविधा शामिल है। इसके तहत भारत में ही हज यात्रियों को मक्का-मदीना में उपलब्ध आवास/परिवहन के संबंध में सभी जानकारी दे दी जाती है।"
विज्ञापन


नकवी ने रविवार को यहां कुछ हज यात्रियों से बातचीत भी की। गौरतलब है कि हज के लिए उड़ानें सोमवार सुबह दिल्ली केंद्र से शुरू होंगी। दिल्ली से कुल 20 विमान 8,256 हज यात्रियों लेकर जाएंगे। नकवी ने कहा कि कुल 79,237 भारतीय मुसलमान इस साल हज के लिए जा रहे हैं। इनमें से 50 फीसदी महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुल 56,601 भारतीय मुसलमान हज कमेटी ऑफ इंडिया और 22,636 हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स (एचजीओ) के माध्यम से जा रहे हैं। अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर रवानगी केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि सऊदी अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हज यात्रियों की सऊदी अरब के लिए प्रस्थान से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed