फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Mansukh Mandaviya praised Modi government for handling cyclone Biparjoy

Cyclone Biparjoy: चक्रवात से निपटने के लिए मोदी सरकार का आपदा प्रबंधन मॉडल सर्वश्रेष्ठ, बैठक में बोले मंडाविया

Wed, 21 Jun 2023 04:50 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Jun 2023 04:50 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि एक लाख से अधिक लोगों को चक्रवात से प्रभावित इलाकों से निकालकर आश्रय गृहों में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

विज्ञापन
Union Minister Mansukh Mandaviya praised Modi government for handling cyclone Biparjoy
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पिछले हफ्ते गुजरात के कई राज्यों में चक्रवात बिपरजॉय ने खूब कोहराम बचाया। गुजरात के कच्छ के इलाकों तो भूस्खलन की सूचना है। साथ ही पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए और घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं अब चक्रवात बिपरजॉय से निपटने को लेकर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने केंद्र सरकार की तारीफ की है।

विज्ञापन


आश्रय गृहों में आवश्यक सुविधाएं ठीक
उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक लोगों को चक्रवात से प्रभावित इलाकों से निकालकर आश्रय गृहों में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गिर हुए पेड़ों को सड़कों से हटवाया जा रहा है और आश्रय गृहों में बच्चों के लिए झूलों सहित अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। मंडाविया ने कहा कि मोदी सरकार का चक्रवात बिपरजॉय से निपटने का तरीका दुनिया के लिए अब तक का सबसे अच्छा आपदा प्रबंधन मॉडल बन गया है। 
विज्ञापन


राजस्थान सरकार पर किया कटाक्ष
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात में बड़े पैमाने पर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और भूस्खलन से बचने के लिए अन्य राहत उपायों की निगरानी की। साथ ही उन्होंने राजस्थान में की गई व्यवस्थाओं पर भी स्पष्ट रूप से कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि चक्रवात कुछ समय बाद कमजोर हो जाता है, लेकिन फिर भी, गुजरात और पाकिस्तान के बाद, जब चक्रवात राजस्थान पहुंचा, तो वहां कई लोगों की मौत हो गई। हमें गुजरात सरकार के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए। बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री में।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी दुनिया में कहीं भी कोई चक्रवात या बवंडर आता है, तो आम तौर पर यह बहुत छोटे क्षेत्र को प्रभावित करता है, लेकिन इसे बहाल करने में अभी भी महीनों लग जाते हैं। बिपरजॉय का प्रभाव 200 किमी की सीमा में था और यह कच्छ की तटीय रेखा से 125 किमी प्रति घंटा की गति से टकराया था। लेकिन गुजरात ने इससे काफी अच्छे से निपटा जिसकी सरहाना होनी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यों से लोगों को समय पर चेतावनी देने और लू के गंभीर प्रभाव को कम करने के लिए निवारक तैयारी सुनिश्चित करने के साथ जमीनी स्तर पर राज्य कार्य योजनाओं को लागू करने का आग्रह किया। 

गर्मी को लेकर राज्यों को किया विशेष आग्रह
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यों से लोगों को समय पर चेतावनी देने और लू के गंभीर प्रभाव को कम करने के लिए निवारक तैयारी सुनिश्चित करने के साथ जमीनी स्तर पर राज्य कार्य योजनाओं को लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्यों से राज्य के अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए गर्मी और स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण नियमावली विकसित करने का भी आग्रह किया। राज्यों को सलाह दी गई कि वे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें और स्वास्थ्य सुविधाओं को हर स्तर पर ठीक करे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed