{"_id":"5c4a4fafbdec2273a74cf6aa","slug":"union-minister-manoj-sinha-said-it-is-not-the-policy-of-to-waive-loan-of-every-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा बोले- पूरे देश में किसानों की ऋण माफी सरकार की नीति नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा बोले- पूरे देश में किसानों की ऋण माफी सरकार की नीति नहीं
Fri, 25 Jan 2019 05:22 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 25 Jan 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)
एक फरवरी को पेश हो रहे आम बजट में मोदी सरकार की ओर से किसानों की ऋण माफी पर जारी कयासबाजी पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि पूरे देश में किसानों की ऋण माफी सरकार की नीति नहीं है। सरकार की नीति किसानों को चुनौतियों का सामना करने लायक बनाने की है। इस दौरान सिन्हा ने विभिन्न राज्यों में कांग्रेस सरकारों की ओर से की जा रही ऋणमाफी को छलावा बताया और कहा कि कई जगह पर इसके नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के ऋण माफ हो रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में सिन्हा ने कहा कि यह सरकार शुरू से ही किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस क्रम में लागत से दोगुना कीमत अदा करने की दिशा में कई उल्लेखनीय काम हुए हैं। सरकार चाहती है कि देश का किसान वर्ग चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो। पूरे देश में ऋण माफी सरकार नीति में शामिल नहीं है। सिन्हा ने कहा कि किसान और गरीब को केंद्रित रख कर सरकार ने आजादी के बाद पहली बार 22 करोड़ लोगों को केंद्रीय योजनाओं का सीधा लाभ दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान राज्यों में कांग्रेस सरकारों की ऋण माफी को मजाक बताया। उन्होंने कहा कि सौ रुपये से कम की भी ऋण माफी हुई है। कई जगहों पर यह भी सामने आया है कि किसानों की ऋण माफी के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के सीमा से अधिक तीन लाख रुपये तक के ऋण माफ कर दिए गए।
विज्ञापन