फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Kiren Rijiju reached Tawang and said Rahul Gandhi become an embarrassment for the country

Kiren Rijiju: तवांग की पुरानी फोटो शेयर कर रिजिजू ने राहुल पर किया पलटवार, कहा- देश के लिए बन गए शर्मिंदगी

Sat, 17 Dec 2022 05:50 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Dec 2022 05:50 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग दौरे की अपनी पुरानी फोटो पोस्ट की। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि हमारे सैनिक यहां पूरी तरह मुस्तैद हैं और तवांग पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन
Union Minister Kiren Rijiju reached Tawang and said Rahul Gandhi become an embarrassment for the country
किरेन रिजिजू ने सैनिकों से की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-चीन मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा लगातार कांग्रेस नेता के बयान की आलोचना कर रही है। अब केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी उन पर करारा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, रिजिजू ने शनिवार को सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग दौरे की अपनी पुरानी फोटो पोस्ट की थी। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि हमारे सैनिक यहां पूरी तरह मुस्तैद हैं और तवांग पूरी तरह सुरक्षित है। इस दौरान एक अन्य ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए एक समस्या हैं, बल्कि वह देश के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी बन गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने भी किया पलटवार 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, यह 1962 का भारत नहीं है, यह 2014 का भारत है। देश पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। यूपीए सरकार 10 साल तक हमारी सेना के लिए फाइटर जेट, बुलेटप्रूफ जैकेट या स्नो बूट नहीं खरीद सकी। आपने हमारी सेना के लिए क्या किया? केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, भारत में आज 300 से ज्यादा डिफेंस आइटम बन रहे हैं। भारत अब रक्षा उपकरणों का निर्यातक है न कि आयातक। यह 'आत्मनिर्भर भारत' है। डोकलाम घटना के दौरान भी पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमारी सेना का दौरा किया था। 


क्या कहा था राहुल गांधी ने
भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है। तवांग मुद्दे को छिपाने की कोशिश की जा रही है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन ने युद्ध की तैयारी की है। हिंदुस्तान की सरकार रणनीतिक रूप से काम नहीं करती है, इवेंट बेस काम करती है। जहां जिओ पॉलिटिक्स की बात आती है, वहां इवेंट काम नहीं आते, वहां ताकत काम आती है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि चीन पर कोई सवाल नहीं पूछ रहा है। चीन ने 2 हजार स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। हिंदुस्तान के 20 जवानों को शहीद किया। वे हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed