फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Harsh Vardhan honored journalist Rahul Dev with pandit Haridutt Sharma award

पत्रकार राहुल देव को केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने हरिदत्त शर्मा पुरस्कार से किया सम्मानित

Sat, 13 Jul 2019 06:17 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Union minister Harsh Vardhan honored journalist Rahul Dev with pandit Haridutt Sharma award
पंडित हरिदत्त शर्मा पुरस्कार - फोटो : File Photo
प्रख्यात पत्रकार राहुल देव को हरिदत्त शर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह पंडित हरि दत्त शर्मा जयंती पुरस्कार समिति ने शुक्रवार को तीनमूर्ति स्थित नेहरू मेमोरियल सभागार में आयोजित किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु, कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी, डॉ. एचआर नागेंद्र, लेखक और कवि अशोक चक्रधर, एशियन फिल्म और टेलीविजन संस्थान के के अध्यक्ष संदीप मारवाह और आयोजक राज कुमार शर्मा इस समारोह में विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन


पंडित हरि दत्त शर्मा जयंती पुरस्कार समिति हर साल सबसे योग्य पत्रकार को इस सम्मान से नवाजती है। यह पुरस्कार पंडित हरिदत्त शर्मा की याद में दिया जाता है। पंडित हरिदत्त शर्मा भारत के एक विख्यात पत्रकार, लेखक, विचारक, वक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, कुशल प्रशासक और राजनीतिज्ञ थे। उनके नाम पर एक पुरस्कार सकारात्मक पत्रकारिता, लेखन और समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को दिया जाता है। इस साल राहुल देव को पंडित हरि दत्त शर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया और साथ में 51,000 रुपये, प्रशंसा पत्र, एक स्मारिका और एक शॉल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षवर्धन ने हरि दत्त शर्मा पुरस्कार के मूल्य और महत्व को बताया और सभी गणमान्य व्यक्तियों की सराहना की और उनकी प्रमुख उपलब्धियों पर भी चर्चा की। उन्होंने यह भी चर्चा की कि भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैसे बेहतर हो रही है। 


उन्होंने कहा कि राहुल देव एक प्रमुख हिंदी पत्रकार हैं, जिन्होंने हमेशा अपने मूल्यों का पालन किया है और आज तक वे अपने पेशे में अपनी मूल भाषा और निष्पक्ष राय पेश करने की इच्छाशक्ति रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed