{"_id":"699f0db30b62b6766d03d13e","slug":"union-minister-harsh-malhotra-claims-that-garbage-mountains-will-disappear-in-two-years-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा का दावा- दो साल में खत्म हो जाएंगे कूड़े के पहाड़, जमीन पर दिखेगा बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा का दावा- दो साल में खत्म हो जाएंगे कूड़े के पहाड़, जमीन पर दिखेगा बदलाव
Wed, 25 Feb 2026 08:27 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:27 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दावा किया है कि दिल्ली में चार हजार के करीब ई बसें-उतारकर बसों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल दो वर्ष में 2027 के अंत तक दिल्ली से कूड़े के पहाड़ (गाजीपुर और भलस्वा सहित) पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राजधानी दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए तात्कालिक और लंबे समय की कई स्तरीय रणनीति के अंतर्गत प्रयास किया जा रहा है। तात्कालिक उपायों के अंतर्गत दिल्ली की सभी सड़कों पर लगातार स्प्रिंकलर से छिड़काव और सड़कों की स्थिति सुधार कर प्रदूषण को कम करने का काम हो रहा है तो दिल्ली से बाहर गुजरने वाली सड़कों को बेहतर बनाकर वाहनों का आवागमन आसान बनाया जा रहा है। इससे राजधानी के प्रदूषण में कमी आएगी।
विज्ञापन
'2027 के अंत तक दिल्ली से कूड़े के पहाड़ हो जाएंगे गायब'
पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस क्षेत्र के स्थानीय सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में चार हजार के करीब ई बसें-उतारकर बसों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केवल दो वर्ष में 2027 के अंत तक दिल्ली से कूड़े के पहाड़ (गाजीपुर और भलस्वा सहित) पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। मंत्री ने दावा किया कि इस समय दिल्ली के इन कूड़े के पहाड़ों को 40 फीसदी से अधिक कम किया जा चुका है। दो साल के अंदर इसे जमीन की सतह तक ला दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि आश्रम–बदरपुर कॉरिडोर, कालिंदी कुंज सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर, डीएनडी–फरीदाबाद–सोहना कनेक्टिविटी कॉरिडोर, पंजाबी बाग–टिकरी बॉर्डर कॉरिडोर और महरौली–गुरुग्राम कॉरिडोर बनाकर केंद्र सरकार ने दिल्ली में सड़कों का जाल बिछाने का काम कर रही है। इससे आवागमन सही होगा और वाहनों के जाम होने से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में आयुष्मान कार्ड बनाकर रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के लोगों को एक प्राणवायु देने का काम किया है। पूर्वी दिल्ली में 29 नए जन औषधि केंद्र और 11 अटल कैंटीन पूर्वी दिल्ली लोकसभा में खोले जा चुके हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार सभी कार्यों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की शिकायत होने पर दिल्ली के लोग सरकार को इसकी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तीन इंजन की नहीं चार इंजन की सरकार है। वह चौथी इंजन है पार्टी का संगठन जो जनता के हितों के लिए लगातार काम करता है।