टीकाकरण: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा भारत में हुआ वैक्सीनेशन
भारत में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में टीकाकरण का काम तेज गति से चल रहा है।
विस्तार
भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने है। विपक्षी दल सरकार पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं लगाने के आरोप लगा रहे हैं तो वहीं सरकार विपक्ष के आरोपों को बेवुनियाद बता रही है। इसी बीच केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। स्वदेशी रूप से वैक्सीन निर्माण क्षमता विकसित की गई है। हरदीप पुरी ने कहा कि भारत ने दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक टीकाकरण किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक 42 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।
We developed a vaccine manufacturing capacity indigenously, administered 42 crore vaccines & people are coming to walk in centers or are registering online. We have administered more vaccination doses than any country in the world: Hardeep Singh Puri, Housing& Urban Affairs Min pic.twitter.com/6NfFBFzGcm
— ANI (@ANI) July 24, 2021
केंद्र पर विपक्षी दलों का हमला
वहीं सरकार के वादे और दावे पर विपक्षी दल लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वैक्सीन की कमी को लेकर लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। राहुल गांधी हर दिन ट्वीट के जरिए सरकार पर पर्याप्त वैक्सीन मुहैया नहीं कराने के आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर कई बार घेर चुके हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र सरकार से उन्हें वैक्सीन की उतनी खुराक नहीं मिलती जितनी उन्हें जरूरत है। वैक्सीन कमी के चलते उन्हें कई बार केंद्रों को बंद करना पड़ता है।