फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Hardeep Singh Puri said that in Punjab the Corona vaccines which should be provided free of cost to people were sold at higher prices

कोरोना का टीका: केंद्र के निशाने पर फिर पंजाब, हरदीप पुरी बोले- जो वैक्सीन फ्री देनी थी, महंगे दाम पर बेची

Sat, 05 Jun 2021 02:38 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 05 Jun 2021 02:38 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि पंजाब में कोरोना के टीके अधिक दाम पर बेचे गए, जबकि इन्हें लोगों को मुफ्त में दिया जाना था।

विज्ञापन
Union Minister Hardeep Singh Puri said that in Punjab the Corona vaccines which should be provided free of cost to people were sold at higher prices
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब में लोगों को दी जा रही कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदेश में कोविड टीके लोगों को मुफ्त में उपलब्ध कराने के बजाय ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पंजाब में कोरोना के टीकों की खुराक जो लोगों को मुफ्त में दी जानी चाहिए, उन्हें अधिक कीमतों पर बेचा गया। 309 रुपये में खरीदी गई कोविशील्ड टीके की एक खुराक 1,560 रुपये में बेची गई है।’

विज्ञापन


कोविशील्ड टीकों की 4.29 लाख खुराक 13.25 करोड़ रुपये में खरीदी गई
केंद्रीय मंत्री कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारी और कोविड टीकाकरण के प्रभारी ने 29 मई के कुछ आंकड़ों का खुलासा किया है और बताया है कि कोविशील्ड टीकों की 4.29 लाख खुराक 13.25 करोड़ रुपये में खरीदी गई। इसकी औसत राशि 309 रुपये है। वहीं, 1,14,190 कोवैक्सिन टीकों की खुराक औसतन 4.70 करोड़ रुपये में खरीदी गई। कोवैक्सिन के एक टीके का दाम 412 रुपये हैं।

विज्ञापन

मुनाफाखोरी कर रहे राज्य
उन्होंने आगे कहा, ‘केंद्र ने लोगों को मुफ्त में टीके लगाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 50 प्रतिशत टीके वितरित किए हैं। राज्य अपनी खरीद पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। यदि ये (उपरोक्त) आंकड़े सही हैं तो लाभ की वास्तविक राशि सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये नहीं है।’





वैक्सीन के सवाल पर राहुल गांधी को घेरा

इतना ही नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर किए गए एक सवाल पर भी तंज कसा। दरअसल, राहुल गांधी ने पूछा था कि हमारे देश के बच्चों के वैक्सीन कहां हैं? इसी सवाल पर पुरी ने राहुल गांधी को घेरते हुए जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते रहे हैं कि हमारे बच्चों के टीके कहां हैं? राजस्थान में इसे कचरे में फेंक दिया गया है और यहां (पंजाब में) लोग इससे लाभ कमा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed