फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union minister Gajendra Singh Shekhawat appeals- come forward to tackle climate change

West Bengal: 'हम धरती के मालिक नहीं, संरक्षक हैं', शेखावत की अपील- जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सब आगे आएं

Sat, 11 Jan 2025 09:44 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 09:44 PM IST
सार

कोलकाता के साइंस सिटी में 'ऑन द एज' नाम की जलवायु परिवर्तन गैलरी का उद्घाटन करने के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है और केवल वैज्ञानिकों को नहीं बल्कि, प्रत्येक नागरिक को एक हितधारक के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। हम धरती के मालिक नहीं, बल्कि संरक्षक हैं।

विज्ञापन
union minister Gajendra Singh Shekhawat appeals- come forward to tackle climate change
जलवायु परिवर्तन को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत की अपील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। धरती का सावधानी और संवेदनशीलता के साथ उपयोग करना होगा। इसे मां के रूप में अनुभव करना होगा। कोलकाता के साइंस सिटी में 'ऑन द एज' नाम की जलवायु परिवर्तन गैलरी का उद्घाटन करने के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए एक बड़ा मुद्दा बन गया है और केवल वैज्ञानिकों को नहीं बल्कि, प्रत्येक नागरिक को एक हितधारक के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। हम धरती के मालिक नहीं, बल्कि संरक्षक हैं।
विज्ञापन

union minister Gajendra Singh Shekhawat appeals- come forward to tackle climate change
जलवायु परिवर्तन को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत की अपील - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के दूरदर्शी नीतियों की प्रशंसा की
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दूरदर्शी नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय मानकों से परे, भारत अपने लक्ष्यों पर अडिग रहेगा और हर हाल में इसे सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा, बीते एक दशक में भारत में जितने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और हरित कार्य हुए हैं, वह दुनिया के कुछ ही देशों में देखने को मिलता है। इसे बनाए रखने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने से केवल तापमान में वृद्धि, समुद्र स्तर का बढ़ना और अनियमित वर्षा जैसे खतरे ही नहीं, बल्कि ऋतुओं के चक्र में भी बदलाव होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

union minister Gajendra Singh Shekhawat appeals- come forward to tackle climate change
कोलकाता के साइंस सिटी में गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
'मानव अस्तित्व पर संकट ला सकता है पर्यावरण असंतुलन'
उन्होंने आगे कहा कि, यह परिवर्तन पूरी मानव जाति को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने चेताया कि विज्ञान और तकनीक के जरिए प्रकृति पर विजय पाने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन पर्यावरण असंतुलन मानव अस्तित्व पर संकट ला सकता है। इस कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय कौल, नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स के महानिदेशक डॉ. अरिजीत दत्ता चौधरी, बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक डॉ. एए माओ और कोलकाता साइंस सिटी के निदेशक अनुराग कुमार मौजूद थे। मंत्री ने देशभर में चल रहे 38 वैज्ञानिक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए साइंस सिटी में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed