फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister for state Railways Suresh Angadi passed away due to Covid-19

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना के कारण निधन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख

Wed, 23 Sep 2020 09:14 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Sep 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Union Minister for state Railways Suresh Angadi passed away due to Covid-19
पीएम मोदी, सुरेश अंगड़ी - फोटो : @narendramodi

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 65 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रात नौ बजे के करीब उनका निधन हो गया। 11 सितंबर को वह कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से सत्ता के गलियारों में शोक की लहर है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

विज्ञापन


सुरेश अंगड़ी में कर्नाटक के बेलगावी से चार बार सांसद रह चुके हैं। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



पीएम मोदी ने जताया दुख
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्याकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।'
 
राष्ट्रपति ने जताया दुख, कहा- कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि
सुरेश अंगड़ी के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद श्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है।
 
24 सितंबर को दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा
गृह मंत्रालय ने कहा है कि रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी के निधन के कारण निर्णय लिया गया है कि 24 सितंबर 2020 को दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। 

जेपी नड्डा और प्रह्लाद जोशी रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के घर पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के घर पहुंचे। सुरेश अंगड़ी का आज ही दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दुख जताते हुए कहा, इस समय मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं है। वह एक अद्भुत इंसान थे। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। वह मुझसे बड़े थे। उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया और मेरा समर्थन किया। उनके नेतृत्व में भारतीय रेलवे कई नए आयाम ले रहा था।'

   
बता दें कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को संक्रमण के 83,347 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 56 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, 1,085 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 90,020 हो गई। 

मगर राहत की बात यह है कि 45 लाख से अधिक लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.25 फीसदी हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.59 फीसदी रह गई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 22 सितंबर तक कुल 6,62,79,462 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, इनमें से 9,53,683 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed