फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Bhupendra Yadav said Priority to women self help groups to connect with wildlife conservation

Wildlife: केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा- महिला स्वयं सहायता समूहों को वन्य प्राणी संरक्षण से जोड़ना प्राथमिकता

Wed, 04 Jan 2023 04:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 04:22 AM IST
सार

बैठक में वन्यजीव कॉरिडोर पर राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने, राजस्थान के कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित करने में आ रही अड़चनों और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले चीतों से जुड़ी परियोजना की समीक्षा की गई है। 

विज्ञापन
Union Minister Bhupendra Yadav said Priority to women self help groups to connect with wildlife conservation
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को वन्यजीव संरक्षण से जोड़ने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की 20वीं बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


इसमें वन्यजीव कॉरिडोर पर राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने, राजस्थान के कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित करने में आ रही अड़चनों और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले चीतों से जुड़ी परियोजना की समीक्षा की गई है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के पहले सप्ताह के बीच ये चीते भारत लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस बैठक में एनटीसीए के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह की रूपरेखा और वनों से सटी आबादी की महिला स्वयं सहायता समूहों को वन्य जीव संरक्षण से जोड़ने पर भी सहमति बनी है। बैठक में भाग ले रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित करने को लेकर कहा कि वन्यजीव मंत्रालय राज्य सरकार से इस बारे में विचार-विमर्श करेगा। एनटीसीए की सदस्य और राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कुंभलगढ़ को टाइगर रिजर्व घोषित न करने के राज्य सरकार के रुख को राजनीति से प्रेरित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed