फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Anurag Thakur presented Community Radio Awards

Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर ने बांटे सामुदायिक रेडियो पुरस्कार; बोले- 808 FM रेडियो स्टेशनों की होगी ई-नीलामी

Mon, 24 Jul 2023 06:48 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 24 Jul 2023 06:48 AM IST
सार

सरकार ने रेडियो स्टेशनों, विशेष रूप से सामुदायिक रेडियो के संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रियाओं को आसान कर दिया है। इसके लिए अनुपालनों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी गई है और लाइसेंसिंग का समय चार वर्ष से घटाकर छह महीने कर दिया गया है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur presented Community Radio Awards
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को नई दिल्ली में भारतीय जन संचार संस्थान में दो दिवसीय क्षेत्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन (उत्तर) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने 8वें और 9वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में हरियाणा, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, राजस्थान और त्रिपुरा राज्यों में स्थित सामुदायिक रेडियो स्टेशन शामिल रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर अनुराग ने कहा, सामुदायिक रेडियो स्टेशन प्रधानमंत्री मोदी के जन भागीदारी से जन आंदोलन के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये स्टेशन आकाशवाणी के प्रयासों में सहायता करते हैं। इन्होंने आपदाओं के दौरान श्रोताओं को जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा, सरकार जल्द ही 284 शहरों में 808 एफएम रेडियो स्टेशनों की ई-नीलामी करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने रेडियो स्टेशनों, विशेष रूप से सामुदायिक रेडियो के संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रियाओं को आसान कर दिया है। इसके लिए अनुपालनों की संख्या 13 से घटाकर 8 कर दी गई है और लाइसेंसिंग का समय चार वर्ष से घटाकर छह महीने कर दिया गया है। अनुराग ने कहा, देश में वर्तमान में 26 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों के 113 शहरों में 388 एफएम रेडियो स्टेशन हैं। आज देश का 80% भौगोलिक क्षेत्र और 90 प्रतिशत से अधिक आबादी को रेडियो कवर कर चुका है। सरकार इस पहुंच को और अधिक विस्तार दे रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दो वर्षों में 120 से अधिक सामुदायिक रेडियो स्टेशन जोड़े गए हैं, मंत्रालय के पास इनकी कुल संख्या 450 से अधिक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed