फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Ministry team arrives in Kolkata to inspect Cyclone Yaas affected areas

पश्चिम बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम पहुंची कोलकाता, चक्रवात यास प्रभावित इलाकों का करेगी दौरा

Sun, 06 Jun 2021 10:40 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Jun 2021 10:40 PM IST
सार

टीम के एक सदस्य ने बताया कि हमारी टीम यहां 3 दिन तक रहेगी। चक्रवात से कितना नुकसान हुआ, यह हम देखने के बाद बताएंगे। हम पहले मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जाएंगे।

विज्ञापन
Union Home Ministry team arrives in Kolkata to inspect Cyclone Yaas affected areas
गृह मंत्रालय की टीम पहुंची कोलकाता - फोटो : ANI

विस्तार

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय टीम पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच चुकी है। इस दौरान वे चक्रवात यास से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। टीम के एक सदस्य ने बताया कि हमारी टीम यहां 3 दिन तक रहेगी। चक्रवात से कितना नुकसान हुआ, यह हम देखने के बाद बताएंगे। हम पहले मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जाएंगे। इससे कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चक्रवात से हुए नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुपस्थित रहने पर विवाद शुरू हो गया था।

विज्ञापन


चक्रवात ‘यास’ 26 मई को ओडिशा पहुंचा था और इससे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के कई हिस्से प्रभावित हुए थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय टीम चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा था कि आरंभिक आकलन के अनुसार चक्रवात से अनुमानित तौर पर 20,000 करोड़ रुपये की संपत्ति और फसल को नुकसान हुआ। मुख्यमंत्री बनर्जी ने यह भी कहा था कि चक्रवात से 18 लाख लोग प्रभावित हुए और 2.21 लाख हेक्टेयर खेतों में खड़ी फसल और बागवानी से जुड़ा 71,560 हेक्टेयर क्षेत्र जलमग्न हो गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई को पश्चिम बंगाल के चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था और बाद में कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन पर समीक्षा बैठक की थी। मुख्यमंत्री और तत्कालीन मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने कुछ मिनट के लिए प्रधानमंत्री से भेंट की लेकिन बैठक में नहीं आए थे। इसके बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने केंद्र सरकार में सेवा देने के लिए बंदोपाध्याय को तलब किया था। हालांकि, बंदोपाध्याय दिल्ली नहीं आए और 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed