{"_id":"5fb2a425049b080bd36726d8","slug":"union-home-ministry-constitutes-multi-disciplinary-teams-to-visit-all-private-hospitals-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: दिल्ली के एक-एक निजी अस्पताल की जांच करेंगे गृह मंत्रालय के दल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: दिल्ली के एक-एक निजी अस्पताल की जांच करेंगे गृह मंत्रालय के दल
Mon, 16 Nov 2020 09:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दलों का गठन किया है। ये दल दिल्ली में स्थित सभी निजी अस्पतालों में पहुंचेंगे और कोविड-19 मरीजों की जांच और इलाज को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों के पालन की स्थिति की जांच करेंगे।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने कहा है कि ये दल तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करेंगे और दो दिन के अंदर विशिष्ट जानकारियों के साथ अपनी रिपोर्ट जमा करेंगे। बता दें कि नई दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
The teams will start their visit immediately & within 2 days they will submit their reports along with specific details: MHA https://t.co/93c679cFwH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 16, 2020
दिल्ली में दोगुनी होगी कोरोना जांच
इस बैठक में दिल्ली में जल्द ही आरटी-पीसीआर तकनीक से कोरोना वायरस की जांच दोगुनी करने के निर्देश जारी किए गए थे। इनके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को देखते हुए सीएपीएफ से अतिरिक्त डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ देने की अनुमति दी गई थी। ये कर्मचारी जल्द ही एयरलिफ्ट करके दिल्ली लाए जाएंगे।