{"_id":"620a0e8c09b5ce4e960de732","slug":"union-home-minister-s-medal-for-excellence-in-investigation-ministry-of-home-affairs-directed-states-police-forces-and-investigation-agencies-to-recommend-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय: जांच में उत्कृष्टता गृहमंत्री पदक के लिए मांगी गई सिफारिशें, 30 अप्रैल तक दिए जा सकेंगे नाम ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय: जांच में उत्कृष्टता गृहमंत्री पदक के लिए मांगी गई सिफारिशें, 30 अप्रैल तक दिए जा सकेंगे नाम
Mon, 14 Feb 2022 01:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:40 PM IST
सार
2018 में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए थे। इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : Social Media
विस्तार
जांच में उत्कृष्टता गृह मंत्री पदक के लिए सभी राज्यों से सिफारिशें मांगी गई हैं। इसको लेकर गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों व जांच एजेंसियों को पत्र लिखा गया है। इसमें 30 अप्रैल तक अपने-अपने राज्य से सिफारिशें भेजने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि 30 अप्रैल के बाद प्राप्त नामों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय जांच एजेंसियों के सदस्यों को यह पदक एक जांच में उत्कृष्टता के आधार पर दिया जाता है। वहीं, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश पुलिस बल में उत्कृष्ट सेवा व जाँच पड़ताल में जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए यह पदक मिलता है। खास बात यह है कि यह पदक हेड कांस्टेबल से लेकर पुलिस अधीक्षक तक के रैंक के अधिकारियों को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
2018 से दिया जा रहा मेडल
किसी भी अपराध की जांच में उच्च मानकों को स्थापित करके पेशेवर रवैये को बढ़ाने, ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा व काम से असाधारण साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों को यह मेडल 2018 से दिया जा रहा है। इस पदक का उद्देश्य पुलिसर्मियों को प्रोत्साहित करना है। 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच पुलिस पदक शुरू किए थे। इसमें विशेष संचालन पदक, पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, असाधारण कुशलता पदक, उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और जांच में उत्कृष्टता पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
2021 में मिला था 152 पुलिसकर्मियों को पदक
2021 में केंद्रीय गृह मंत्री जांच में उत्कृष्टता पदक 152 पुलिसकर्मियों को दिया गया था। इसमें 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल थीं। इसमें सीबीआई से 15 अधिकारी इसके अलावा मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र पुलिस से 11 अधिकारी शामिल थे। इससे पहले 2020 में करीब 121 पुलिसकर्मियों को यह पदक दिया गया था।