फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister met Sadhguru and Swami Avadheshanand Giri, talked about spirituality

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री ने की सद्गुरु और स्वामी अवधेशानंद गिरी से मुलाकात, अध्यात्म को लेकर हुई बात

Sun, 05 Jan 2025 11:37 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 05 Jan 2025 11:37 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव और स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों धार्मिक गुरुओं से आध्यात्मिकता और सामाजिक स्थितियों को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन
Union Home Minister met Sadhguru and Swami Avadheshanand Giri, talked about spirituality
सद्गुरु जग्गी वासुदेव और स्वामी अवधेशानंद गिरी से मुलाकात करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव और स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों धार्मिक गुरुओं से आध्यात्मिकता और सामाजिक स्थितियों को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सद्गुरु जेवी जी से मिलकर खुशी हुई। भारतीय आध्यात्मिकता और समाज को बदलने में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा हुई। अमित शाह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सद्गुरु ने खुशी जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारत के गृह मंत्री से मिलकर खुशी हुई। हमारे देश के सभ्यतागत पहलुओं में उनकी भागीदारी और रुचि की सराहना करता हूं। सद्गुरु ईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से भी मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात की। उनसे अध्यात्म और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। भारतीय ज्ञान परंपराओं और दर्शन को दुनिया में फैलाने में आपकी भूमिका सराहनीय है। स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज भारत के सबसे पुराने और प्रमुख जूना अखाड़े के वर्तमान आचार्य महामंडलेश्वर हैं। 



प्रयाग में अखाड़ों ने निकाली शोभायात्रा
प्रयागराज महाकुंभ में कुछ दिन शेष रह गए हैं। शनिवार को प्रयागराज में कई अखाड़ों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा भक्ति का जीवंत प्रदर्शन थी। जिसमें साधु पवित्र भस्म लगाए हुए, मालाओं से सजे हुए और घोड़ों पर सवार थे। हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी को प्रयागराज में समाप्त होगा। मुख्य स्नान अनुष्ठान, जिसे शाही स्नान के रूप में जाना जाता है, 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed