फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister and BJP leader Amit Shah holds roadshow in Amdanga North 24 Parganas district

बंगाल: रोड शो के बाद शाह ने नदिया में की जनसभा, बोले- मृतकों पर राजनीति, शर्म करो दीदी!

Sat, 17 Apr 2021 01:19 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 17 Apr 2021 01:19 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर 24 परगना जिले के अमदंगा में एक रोड शो किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
Union Home Minister and BJP leader Amit Shah holds roadshow in Amdanga North 24 Parganas district
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोड शो में हुए शामिल - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में शनिवार को पांचवें चरण के चुनावी माहौल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने प्रचार अभियान को गति दी। बता दें, शाह ने उत्तर 24 परगना जिले के अमदंगा में एक रोड शो किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं, शाह ने नदिया जिले के छपरा में एक सभा को भी संबोधित किया। गौरतलब है कि गृह मंत्री के यह कार्यक्रम बंगाल में 22 अप्रैल को होने वाले छठवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित किए गए थे।

विज्ञापन

सभा में क्या-कुछ बोले अमित शाह
चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। साथ ही उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। बता दें, नदिया जिले के छपरा में आयोजित सभा के दौरान शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री 24 घंटे सोचते हैं कि देश के गरीबों का कल्याण हो। दीदी 24 घंटे सोचती हैं कि मेरा भतीजा कब मुख्यमंत्री बने। बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर शाह ने कहा, 'दीदी कहती हैं कि मुसलमानों को कह दो कि आपके लिए कैंप लगेंगे, आपको निकाल देंगे। दीदी ने झगड़ा लगाओ और राज करो की राजनीति अपनाई है। इसीलिए बंगाल में इतनी हिंसा हो रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कूचबिहार मामले पर भी शाह ने ममता बनर्जी को आड़े-हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'अभी-अभी इनकी एक ऑडियो क्लिप आई। उत्तर बंगाल के कूचबिहार में चार लोग मारे गए। दीदी कह रही हैं, उनका अंतिम संस्कार मत करना। मैं आउंगी उनको ट्रक में रखेंगे, उनको घुमाएंगे और वोट बटोरेंगे। अरे दीदी शर्म करो। मृतक लोगों पर राजनीति करना चाहती हो।'

गृह मंत्री ने सभा में जनता से कुछ वादे भी किए। उन्होंने कहा, ‘हम 1,500 करोड़ रुपये की लागत से सभी जूट उद्योगों का आधुनिकीकरण करेंगे। हम बंगाल के जूट उद्योग को फिर से जीवंत करने के लिए जूट किसानों को सब्सिडी भी प्रदान करेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि दीदी ग्रामीण क्षेत्रों में पानी में फ्लोराइड की समस्या का समाधान नहीं कर सकती हैं। हमने 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से हर घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed